महराजगंज जौनपुर के महराजगंज विकासखंड अंतर्गत गद्दोपुर गांव में मुख्य सड़क से ब्राह्मण बस्ती को जोड़ने वाली चकमार्ग संख्या 579 का निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो सका है। सीमांकन हो जाने और कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।गांव निवासी एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर चकमार्ग निर्माण की शिकायत की थी, लेकिन सम्बन्धित विभाग के लोगों ने बिना जांच-पड़ताल के ही शिकायत का निस्तारण कर दिया। उन्होंने रिपोर्ट में उल्लेख किया कि तीन वर्ष पूर्व सड़क पर मिट्टी डाली गई थी, जबकि ग्रामीणों ने बताया कि केवल हल्की मिट्टी पूर्व प्रधान के कार्यकाल में सीमांकन के बाद डाली गई थी।ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान ग्राम प्रधान के कार्यकाल में इस चकमार्ग पर कोई कार्य नहीं हुआ है। बार-बार केवल आश्वासन दिया जा रहा है कि अगले कार्ययोजना में इसे शामिल किया जाएगा।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि वर्षों से उपेक्षित इस चकमार्ग का निर्माण शीघ्र कराया जा सके।
जौनपुर:शिकायत के बावजूद नहीं हुआ चकमार्ग का निर्माण, ग्रामीणों में रोष व्याप्त
अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
- सनातन थीम की टाउनशिप विकसित करने पर निवेशक करें विचार : रविंद्र जायसवाल
- डॉ जिज्ञासा तिवारी ने किया जौनपुर का नाम रोशन
- SIR विवाद में भूचाल: 13 करोड़ नाम हटने पर बवाल, ECI में 14 बार आंतरिक मतभेद का खुलासा; मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम
