* ब्यापार मण्डल के आह्वान पर चार घन्टे बन्द रहा बाजार, एसओ के आश्वासन पर खुली बाजार
विवेक कुमार उपाध्याय
नौपेड़वा(जौनपुर) स्थानीय बाजार में बीते गुरुवार की रात्रि बाइक सवार मनबढ़ों ने लाठी डंडो से बाजार में पहुँच एक ब्यापारी की पिटाई कर दहशत फैलाते हुए फरार हो गए। परिजन रात्रि में घायल अवस्था में नौपेड़वा सामुदायिक अस्पताल ले गए जहां शुक्रवार सुबह स्थिति खराब देख जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने बेहतर उपचार हेतु ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया। सूचना पर रात्रि में ही तत्काल पहुँचे थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने पीड़ित परिजन की तहरीर पर गोरियापुर गांव निवासी नामजद सूरज यादव, प्रिंस यादव, दीपक यादव सहित दर्जनभर अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर घटना से नाराज ब्यापार मण्डल अध्यक्ष ने भ्रमण करतें हुए आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक बाजार बन्द करवा दिया। बताते है कि बीते मंगलवार की शाम बाजार के गल्लामंडी के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर एक आभूषण ब्यवसायी पुत्र से कुछ वाद-विवाद व मारपीट हुई थी। उसी बात से नाराज सात बाइक पर दर्जनभर से अधिक मनबढ़ युवकों ने रात्रि दस बजे उसी स्थान पर पहुँच 24 वर्षीय दीपक केशरी को लाठी डंडो से हमला बोल गम्भीर रूप से घायल दहशत फैलाते हुए फरार हो गए। सूचना मिलते ही तत्काल थानाध्यक्ष पुलिसकर्मियों के साथ बाजार पहुँच गए। परिजन घायल को अस्पताल ले गए जहां प्राथमिक उपचार पश्चात घर लेकर चले गए परन्तु सुबह घायल युवक की हालत खराब देख परिजन जिला अस्पताल फिर ट्रामा वाराणसी चले गए। उधर पुलिस आरोपियों के घर से फरार होने के कारण कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने चले गए। उधर घायल की खराब स्थिति की जानकारी होने पर ब्यापार मण्डल अध्यक्ष आशीष जायसवाल एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशीष जायसवाल ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक बाजार बंद करवा दिया। सूचना पर पुनः पहुँचे एसओ व ब्यापारियों से वार्ता हुई जिसमें शनिवार तक गिरफ्तारी का एसओ ने भरोसा दिलाया। करीब चार घन्टे बन्दी के बाद दुकानें खुल गई। इस दौरान हेमंत सेठ, अरविंद मोदनवाल दिलीप अग्रहरि, चन्दन मोदनवाल, रिंकू, अंकित जायसवाल, सूरज जायसवाल सहित दर्जनों ब्यापारियों की भीड़ रही।

