मुंबई। भारत रत्न डॉ बी आर अंबेडकर द्वारा स्थापित की गई रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सम्मेलन विगत दिनों सोलापुर में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ राजेंद्र गवई द्वारा प्रेस को जारी विज्ञप्ति के अनुसार सम्मेलन में पार्टी के अंतर्गत होने वाले चुनाव की घोषणा की गई। 1 जुलाई से प्रारंभ पार्टी की सदस्यता 1 अगस्त तक ली जा सकती है। जिला रिपाई अध्यक्ष का चुनाव 15 अगस्त से 1 सितंबर के बीच किया जाएगा। इसी तरह राज्य रिपाई अध्यक्ष का चुनाव 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर के बीच किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 9 दिसंबर के पूर्व होगा। श्री गवई ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सदस्यता के लिए आधार कार्ड का होना जरूरी किया है।
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सम्मेलन संपन्न
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
