ठाणे । साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था संगीत साहित्य मंच की 120वीं मासिक काव्यगोष्ठी रविवार दिनांक 22 जून 2025 को किशोर भोईर फार्महाउस, मंथन कट्टा, घोड़बंदर रोड ठाणे में उत्कृष्ट कवियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। काव्यगोष्ठी की अध्यक्षता नरेंद्र शर्मा ‘खामोश ‘ ने किया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में त्रिलोचन सिंह अरोरा और विजय कुलकर्णी उपस्थित थे।कविगोष्ठी का संयोजन रामजीत गुप्ता एवं सहसंयोजन सदाशिव चतुर्वेदी मधुर ने किया जिसका खूबसूरत संचालन उमेश मिश्र प्रभाकर ने किया। कविगोष्ठी में महानगर से हिन्दी,अवधी एवं मराठी के साहित्यकारों की उपस्थिति देखी गई जिसमें आर पी सिंह रघुवंशी, अनिल कुमार राही, शारदा प्रसाद दूबे,एन बी सिंह नादान, ओमप्रकाश सिंह,अरुण प्रकाश मिश्र अनुरागी, नामदार राही, यशवंत दुधवडकर, सुशील कुमार नाचीज, संगीता, विजय गडलिंग, विठोबा हेगिष्टे, अजय सिंह और वरिष्ठ साहित्यकार तिलक राज खुराना उपस्थित थे। उपस्थित सभी साहित्यकारों ने मंथन कट्टा के साहित्यकारों के साथ हिन्दी,मराठी एवं अवधी में गीत,ग़ज़ल,छंद,मुक्तक का आनंद लिया।अंत में अनुरागी ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
संगीत साहित्य मंच की 120वीं मासिक काव्यगोष्ठी सम्पन्न
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
