करौंदी कला। सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी के मामले में स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी लाल साहब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार लाल साहब के अलावा तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष चन्द्रभान वर्मा ने बताया कि अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस निरंतर सक्रिय है। वहीं क्षेत्र में हिंदू महासभा के लगभग दो दर्जन कार्यकर्ता हिंदू धर्म के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर जनसंपर्क कर रहे थे तो वही भीम आर्मी के भी लगभग 25-30 कार्यकर्ता गांव-गांव दलितों को भड़काने के लिए सक्रिय हैं। हिंदू संगठनो का आरोप है कि आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आरोपी सरेआम बाइक से घूम रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोल बनाकर घूम रहे युवाओं पर यदि समय रहते कार्यवाही नहीं हुई तो विवाद बढ सकता है। फिलहाल क्षेत्रीय जनता मेँ तरह तरह की चर्चाएँ हो रही है। वहीँ पुलिस ने सडक जाम व सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के मामले में भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
*सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का मामला गरमाया एक आरोपी गिरफ्तार*
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
