जौनपुर: जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने धर्म और न्याय की प्रतिमूर्ति अहिल्याबाई होलकर पुस्तक की जमकर सराहना की। पुस्तक लेखक डॉ. दिलीप पाल ने अपनी रचित ऐतिहासिक कृति को डीएम को भेंट करतें हुए इसे प्रेरणास्पद और मूल्यपरक बताया। डीएम ने पुस्तक नारी चेतना, न्याय और सेवा के मूल्यों को उजागर करने वाली दुर्लभ रचना बताया जो समाज में एक सकारात्मक संवाद स्थापित करने की दिशा में प्रेरणास्रोत बन सकती है। प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं लेखक डॉ. दिलीप पाल द्वारा रचित एवं प्रकाशित पुस्तक ‘धर्म और न्याय की प्रतिमूर्ति अहिल्याबाई होलकर पुस्तक का उद्देश्य इतिहास को पुनर्जीवित करना नही बल्कि नारी नेतृत्व, धर्म और लोकसेवा के आदर्शों को जनमानस तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक वर्तमान में एमेजन और अन्य प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है तथा देशभर में इसका पाठक वर्ग बढ़ता जा रहा है। उन्होंने इस उपलब्धि के प्रेरणास्रोतों रहें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान संगठन एवं संस्थापक रामकुमार पाल, संस्थापक – द्वारिकामाई चैरिटी संस्था गौरीशंकर चौबे एवं प्रकाशन में सहयोग के लिए लेखक नीलम पब्लिकेशन प्रमुख दिनेश वर्मा के मार्गदर्शन, सहयोग और आत्मीय समर्थन के लिए आभार जताया।
धर्म और न्याय की प्रतिमूर्ति अहिल्याबाई होलकर पुस्तक की डीएम ने की सराहना
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
