By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: *एनडीए के 9 विधायक छोड़ देंगे योगी सरकार का साथ,अपना दल के बागियों ने बनाया नया मोर्चा,टूट का संकट*
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > *एनडीए के 9 विधायक छोड़ देंगे योगी सरकार का साथ,अपना दल के बागियों ने बनाया नया मोर्चा,टूट का संकट*
उत्तर प्रदेशराज्य

*एनडीए के 9 विधायक छोड़ देंगे योगी सरकार का साथ,अपना दल के बागियों ने बनाया नया मोर्चा,टूट का संकट*

Omkar Tripathi
Last updated: July 2, 2025 9:47 pm
Omkar Tripathi
1 year ago
Share
*एनडीए के 9 विधायक छोड़ देंगे योगी सरकार का साथ,अपना दल के बागियों ने बनाया नया मोर्चा,टूट का संकट*
SHARE

अपनी भाषा चुने।

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव से पहले एनडीए की सहयोगी और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की अपना दल सोनेलाल पार्टी में बड़ी टूट का संकट मंडरा रहा है।अपना दल के बागी नेताओं ने मंगलवार को अपना मोर्चा के नाम से नये फ्रंट का ऐलान कर दिया है।मोर्चा के संयोजक ब्रजेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने दावा किया कि उनका मोर्चा ही असली अपना दल है और जल्द ही वो एनडीए के साथ गठबंधन में शामिल हो जाएंगे।

लखनऊ में आयोजित एक प्रेस वार्ता में अपना मोर्चा के संयोजक ब्रजेंद्र पटेल ने कहा कि उनके संपर्क में नौ विधायक है,जल्द ही वो इस संबंध में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे,इसके बाद वो एनडीए गठबंधन में शामिल होंगे।ब्रजेंद्र ने कहा कि बीजेपी से बात होने के बाद नौ विधायक भी उनके साथ आ जाएंगे और अपना मोर्चा और मज़बूत होगा।

ब्रजेंद्र पटेल ने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पर भी कई गंभीर आरोप लगाए।ब्रजेंद्र ने कहा कि अनुप्रिया ने अपना दल (सोनेलाल) पार्टी को हाईजैक कर लिया है।साल 2017 में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने मेहनत से ये पार्टी बनाई थी,लेकिन अनुप्रिया पटेल ने पार्टी को हाईजैक कर अपने ही पति को अपना दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया। इसके बाद दस सालों से दल में कोई चुनाव भी नहीं होने दिया है,जिन लोगों ने पार्टी को बनाने में मेहनत की उन्हें अपमानित करके निकाल दिया गया।

ब्रजेंद्र पटेल ने अनुप्रिया पटेल पर परिवारवादी होने का आरोप लगाया और कहा कि ब्रजेंद्र ने कहा कि हम अभी भी एनडीए में है। ब्रजेंद्र ने कहा कि अनुप्रिया पटेल की वजह से कुर्मी समाज का इस पार्टी से मोहभंग हो गया है,उनकी पार्टी के नौ विधायक और पूरा कुर्मी समाज अब हमारे साथ है। ब्रजेंद्र ने पार्टी के संस्थापक सोनेलाल पटेल की मौत पर को लेकर भी आशंका जाहिर की और इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

बता दें कि यूपी में पंचायत चुनाव से पहले कुर्मी समाज का नया मोर्चा बनने से अनुप्रिया पटेल की दिक्कतें बढ़ सकती है। इसका असर आने वाले विधानसभा चुनाव पर भी देखने को मिल सकता है।

You Might Also Like

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तरह पूर्वी उत्तर प्रदेश का भी हो विकास: डॉ द्रिगेश यादव
वरिष्ठ समाजसेवी जियालाल शर्मा का किया गया सम्मान 
डॉ रमेश चंद्र तिवारी की जयंती पर सुंदरकांड पाठ और पत्रकारों का सम्मान
श्रावण मास के स्वागत में नवकुंभ का कवि सम्मेलन सम्पन्न
शिक्षा मित्र के इकलौते पुत्र की सड़क दुघर्टना में मौत 
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article लावारिश शव इंतजामिया कमेटी के द्वारा दफन करवाया गया 161वा शव, लावारिश शव इंतजामिया कमेटी के द्वारा दफन करवाया गया 161वा शव,
Next Article अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 भारत के काशी क्षेत्र की बैठक हुई संपन्न  अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 भारत के काशी क्षेत्र की बैठक हुई संपन्न 
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Jaunpur: नया ‘जन सुविधा केन्द्र’ या पुराना ‘जन दुविधा केन्द्र’? फरियाद फिर उसी कसाई के पास, न्याय अब भी बिकाऊ
  • बीएसएनएल की तकनीकी समस्या दूर, धनबाद नगर निगम की शिकायत हेल्पलाइन सेवा फिर हुई शुरू
  • Jaunpur कलेक्ट्रेट में जन सुविधा केन्द्र शुरू: सुबह 8 से रात 10 बजे तक सुनवाई, पर क्या बदलेगा ‘ढाक के तीन पात’ वाला हाल?
  • बीएसएनएल की तकनीकी समस्या दूर, धनबाद नगर निगम की शिकायत हेल्पलाइन सेवा फिर हुई शुरू
  • करकेंद टीओपी के पीछे जंगल में अवैध कोयला कारोबार का आरोप, डीजीपी से जांच व कार्रवाई की मांग

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up