By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: मालाड में प्रधानाध्यापक जयशंकर पांडेय की शानदार विदाई समारोह संपन्न                
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > मालाड में प्रधानाध्यापक जयशंकर पांडेय की शानदार विदाई समारोह संपन्न                
महाराष्ट्रराज्य

मालाड में प्रधानाध्यापक जयशंकर पांडेय की शानदार विदाई समारोह संपन्न                

Omkar Tripathi
Last updated: July 2, 2025 9:49 pm
Omkar Tripathi
1 year ago
Share
मालाड में प्रधानाध्यापक जयशंकर पांडेय की शानदार विदाई समारोह संपन्न                
SHARE

अपनी भाषा चुने।

मुंबई। मालाड पूर्व स्थित पुष्पा पार्क मनपा शाला सभागृह में एम. एच. बी. हिंदी शाला क्र. 1 के शाला परिवार व शाला व्यवस्थापन समिति द्वारा मनपा प्रधानाध्यापक जयशंकर पांडेय का सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह पूर्व उप शिक्षणाधिकारी अशोक मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंच पर उपस्थित अतिथियों में प्रशासकीय अधिकारी सुचिता खाडे, पूर्व विभाग निरीक्षक रामराज पाल, प्रभारी विभाग निरीक्षक फूलादेवी जायसवाल एवं नम्रता गोसावी, वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार शिवपूजन पांडेय, राज्य पुरस्कृत शिक्षक वकील प्रसाद पांडेय, माताचरण मिश्र तथा उत्तर भारतीय संघ के वसई तालुका अध्यक्ष राजेश पांडेय ने सपत्नीक जयशंकर पाडेय को अपने सारगर्भित शब्दों में सेवा संपूर्ति की बधाई दी। कार्यक्रम में सत्कार मूर्ति पांडेय जी के वयोवृद्ध पिता छविनाथ पांडेय की उपस्थिति एवं आशीर्वचन उल्लेखनीय रहे। अपने शुभेच्छा वक्तव्य में पूर्व प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह, रमाशंकर यादव, वरिष्ठ शिक्षक अजय सिंह, धर्मेंद्र त्रिपाठी, रामकुमार राय, पंचदेव मौर्य, दिनेश सिंह,राजेश गिरि ने गणित एवं विज्ञान के आदर्श शिक्षक रहे पांडेय जी के साहित्य संगीत एवं कला के प्रति लगाव की चर्चा करते हुए उनके त्याग, सेवा और समर्पण की भावना की सराहना की। पत्रकार शिवपूजन पांडेय ने कहा कि जयशंकर पांडेय की इस सफलता के पीछे उनकी पत्नी और बच्चों का सहयोग अतुलनीय है। पूर्व प्रधानाध्यापक ईश्वरदेव पाल ने सुंदर विदाई गीत प्रस्तुत करके जयशंकर पांडेय को शुभकामनाएं दीं। सत्कार मूर्ति के बच्चों ने अपने पिता के प्रति अपने मनोभावों को व्यक्त करके कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इसके पूर्व कार्यक्रम के शुभारंभ में संगीतकार राजेश सिंह ने सुंदर ढंग से सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया तथा बीच बीच में अपने सुमधुर गीतों से वातावरण को मनमोहक कर दिया। कार्यक्रम का सुंदर सूत्र संचालन कलाकार शिक्षक राजीव मिश्र ने किया। सत्कार मूर्ति जयशंकर पांडेय के सम्मान में पूर्व प्रधानाध्यापक ईश्वरदेव पाल द्वारा लिखित अभिनंदन पत्र का वाचन शाला के शिक्षक अशोक पाल ने किया। सभागृह में जयशंकर पांडेय को शुभकामनाएं देने वालों में उनके सगे-संबंधियों एवं तमाम चाहने वाले, दूर-दराज से आए शिक्षक, शिक्षिकाओं के अतिरिक्त से. नि. वरिष्ठ शिक्षक लवकुमार मिश्र, पूर्व प्रधानाध्यापक अशोक सिंह, पी उत्तर विभाग के प्रधानाध्यापक चंद्रभान राम,शिवशंकर तिवारी, सरिता चौहान, बजरंगलाल यादव, राकेश पांडेय, महेंद्र पासी, रामचंद्र जैसवार,गोविंद वर्मा, प्रहलाद प्रजापति, तथा वरिष्ठ शिक्षक मनोज त्रिपाठी, रमेश यादव, सुधीरानंद पांडेय प्रमुख रहे। वरिष्ठ शिक्षक महेंद्र विश्वकर्मा ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। राष्ट्र गीत के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

मालाड में प्रधानाध्यापक जयशंकर पांडेय की शानदार विदाई समारोह संपन्न                

You Might Also Like

2.5 लाख के आभूषण की उचक्का गिरी,
कांवड़ यात्रा, भगवान शिव के प्रति अटूट श्रद्धा : संजय सिंह  
संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे फाटक के मिला आज्ञात अधेड का शव
अयोध्या पावन धाम के पूज्य मंहत श्री गिरीशपति त्रिपाठी (महापौर नगर निगम – अयोध्या धाम ) का मुंबई में 23 अगस्त को प्रवचन
हिन्दी प्रचार एवं शोध संस्था मुंबई का 244 वाँ आयोजन सम्पन्न
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 भारत के काशी क्षेत्र की बैठक हुई संपन्न  अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 भारत के काशी क्षेत्र की बैठक हुई संपन्न 
Next Article एटा में खुलेआम चल रहा अवैध मांस कारोबार: पुलिस की सरपरस्ती में कट्टीघरों का साम्राज्य, लाखों की कमाई एटा में खुलेआम चल रहा अवैध मांस कारोबार: पुलिस की सरपरस्ती में कट्टीघरों का साम्राज्य, लाखों की कमाई
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पुलिस मदद के लिए सदैव तत्पर हैं: ADCP जितेन्द्र कुमार दुबे
  • ADCP जितेन्द्र कुमार दुबे को ‘डॉ. तारा सिंह साहित्य राष्ट्रीय सम्मान
  • Jaunpur: नया ‘जन सुविधा केन्द्र’ या पुराना ‘जन दुविधा केन्द्र’? फरियाद फिर उसी कसाई के पास, न्याय अब भी बिकाऊ
  • बीएसएनएल की तकनीकी समस्या दूर, धनबाद नगर निगम की शिकायत हेल्पलाइन सेवा फिर हुई शुरू
  • Jaunpur कलेक्ट्रेट में जन सुविधा केन्द्र शुरू: सुबह 8 से रात 10 बजे तक सुनवाई, पर क्या बदलेगा ‘ढाक के तीन पात’ वाला हाल?

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up