By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: Jaunpur कलेक्ट्रेट में जन सुविधा केन्द्र शुरू: सुबह 8 से रात 10 बजे तक सुनवाई, पर क्या बदलेगा ‘ढाक के तीन पात’ वाला हाल?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > जौनपुर > Jaunpur कलेक्ट्रेट में जन सुविधा केन्द्र शुरू: सुबह 8 से रात 10 बजे तक सुनवाई, पर क्या बदलेगा ‘ढाक के तीन पात’ वाला हाल?
जौनपुरउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

Jaunpur कलेक्ट्रेट में जन सुविधा केन्द्र शुरू: सुबह 8 से रात 10 बजे तक सुनवाई, पर क्या बदलेगा ‘ढाक के तीन पात’ वाला हाल?

Digital Desk - Lucknow
Last updated: July 1, 2026 10:04 pm
Digital Desk - Lucknow
2 minutes ago
Share
jaunpur
SHARE

अपनी भाषा चुने।

Jaunpur । जिले में आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के नाम पर एक और ‘सुविधा’ जुड़ गई है। कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को जन सुविधा केन्द्र का शुभारंभ डीएम सैमुअल पॉल एन. और एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने किया। दावा है कि अब सुबह 8 से रात 10 बजे तक शिकायतें दर्ज होंगी। भूमि विवाद और आपात मामलों में तुरंत लेखपाल-कानूनगो को व्हाट्सएप से अलर्ट जाएगा। जरूरत पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई भी होगी। रोस्टरवार कर्मचारी और दोनों पालियों में पुलिस की तैनाती कर दी गई है।

डीएम ने सख्त लहजा अपनाते हुए कहा कि हर शिकायत का रजिस्टर-डिजिटल रिकॉर्ड बनेगा। साप्ताहिक और दस-दिवसीय समीक्षा होगी। लापरवाह अफसरों का काला चिट्ठा दर्ज कर कार्रवाई होगी। राजस्व-पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर भेजने का दावा भी किया गया। अपर जिलाधिकारी परमानंद झा, सीआरओ अजय अंबष्ट, एसडीएम सदर योगिता सिंह समेत अफसर मौजूद रहे।

सवाल वही पुराना है – क्या यह भी महज औपचारिकता साबित होगा? पहले भी जनसुनवाई पोर्टल, CM हेल्पलाइन, PMO-PG, थाने पर समाधान दिवस, तहसील दिवस जैसे दर्जनों ‘समाधान’ के मंच बने। नतीजा? ‘ढाक के तीन पात’। शिकायत दर्ज होती है, पोर्टल पर ‘निस्तारित’ का ठप्पा लगता है, पर जमीन पर पीड़ित न्याय के लिए दर-दर भटकता है।

यह भी पढ़ें: Trump Claims – कतर में होगी अमेरिका-ईरान की महाबैठक 2026, ईरान ने आमने-सामने की बातचीत से किया साफ इनकार

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

हकीकत यह है कि सिस्टम की बीमारी ‘आरोपी ही जांच अधिकारी’ वाली है। भूमि कब्जे की शिकायत उसी लेखपाल के पास जाती है जिस पर मिलीभगत का आरोप है। थाने में दरोगा ही तय करता है कि गुंडे पर Case लिखना है या पीड़ित को ही धमकाना है। जब तक जांच की जिम्मेदारी आरोपी से जुड़े अफसर से छीनकर ‘क्रॉस-डिस्ट्रिक्ट’ नहीं होगी, जब तक हर शिकायत की वीडियो रिकॉर्डिंग और पब्लिक ट्रैकिंग नहीं होगी – तब तक नया केन्द्र भी पुराने पोर्टलों की तरह कागजी शेर ही रहेगा।

जनता पूछ रही है – रात 10 बजे तक शिकायत लेने से क्या होगा, जब सुबह 10 बजे वही भ्रष्ट तंत्र फाइल दबा देगा? पहले थाना-तहसील सुधारो, वरना यह जन सुविधा केन्द्र भी ‘जन दुविधा केन्द्र’ बनकर रह जाएगा।

You Might Also Like

‘बाप-बेटी क्षेत्र में नहीं दिखते’, सपा समर्थक ने ही सांसद प्रिया सरोज के खिलाफ खोला मोर्चा; पोस्ट वायरल
श्री पैथोलॉजी एण्ड डायग्नोस्टिक सेन्टर में आधुनिक नवीनीकृत लैब और अल्ट्रासाउण्ड का उद्घाटन 6 अप्रैल को
बार काउंसिल ने दोषियों पर NSA लगाने की मांग
हास्य सम्राट सुरेश मिश्र का जौनपुर में सम्मान
पचोखर में पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
TAGGED:akhand Rashtrajaunpur newskhabarnewssamcharकलेक्ट्रेट जौनपुर जनसुनवाईजनसुनवाई पोर्टल यूपीजौनपुर न्यूजडीएम सैमुअल पॉल एनभूमि विवाद शिकायत जौनपुर
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बीएसएनएल की तकनीकी समस्या से प्रभावित हुई नगर निगम की शिकायत हेल्पलाइन, जल्द होगी बहाल : सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक बीएसएनएल की तकनीकी समस्या से प्रभावित हुई नगर निगम की शिकायत हेल्पलाइन, जल्द होगी बहाल : सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Jaunpur कलेक्ट्रेट में जन सुविधा केन्द्र शुरू: सुबह 8 से रात 10 बजे तक सुनवाई, पर क्या बदलेगा ‘ढाक के तीन पात’ वाला हाल?
  • बीएसएनएल की तकनीकी समस्या से प्रभावित हुई नगर निगम की शिकायत हेल्पलाइन, जल्द होगी बहाल : सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक
  • करकेंद टीओपी के पीछे जंगल में अवैध कोयला कारोबार का आरोप, डीजीपी से जांच व कार्रवाई की मांग
  • स्व. राजेंद्र चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे समाजसेवी वशिष्ठ चौहान, शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना
  • लोकप्रिय समाजसेवी वशिष्ठ चौहान ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद, सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up