By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: जौनपुर: शिव मन्दिर की जमीन फर्जी तरीके से अपने नाम करायी,
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > जौनपुर: शिव मन्दिर की जमीन फर्जी तरीके से अपने नाम करायी,
उत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिवराज्य

जौनपुर: शिव मन्दिर की जमीन फर्जी तरीके से अपने नाम करायी,

Adminakhandrashtra
Last updated: July 3, 2025 11:16 pm
Adminakhandrashtra
9 months ago
Share
SHARE

पूर्व डीजीपी के भतीजे का कारनामा,

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर के एक शिव मंदिर के पुजारी की साढ़े सात बीघा जमीन उक्म गांव निवासी पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव के भतीजे के नाम फर्जी तरीके से दर्ज कर ली गई,. 40 साल से न्याय की लड़ाई लड़ रहे पुजारी को अभी तक इंसाफ नहीं मिला। न्याय में होने वाली देरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट अश्विनी उपाध्याय ने ज्यूडिशियल सिस्टम पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा है कि ज्यूडिशिल सिस्टम एकदम सड़ चुका है. ये पूरा मामला यूपी के पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव से जुड़ा हुआ है.
पीड़ित शिव मंदिर के प्रबंधक व पुजारी का आरोप है कि पूर्व डीजीपी ने शिव मंदिर की साढ़े सात बीघे जमीन फर्जीवाड़ा किया. इतना ही नहीं उन्होंने अपने पद का दुरुप्रयोग किया और सारी जमीन अपने भतीजे के नाम दर्ज करा दिया है. साथ ही इसपर कब्जा भी कर लिया.
इस मामले में पीड़ित पुजारी ने सीएम से भी कई बार गुहार लगाई लेकिन उनके न्याय का इंतजार आज भी खत्म नहीं हुआ. इसी गांव के रहने वाले शिव मंदिर के पुजारी विजय उपाध्याय का आरोप है कि शिव मंदिर के नाम से दर्ज साढ़े सात बीघा जमीन को पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव ने अपने भाई बृजलाल यादव के बेटे निशांत के नाम दर्ज करा ली थी. मंदिर की जमीन न केवल फर्जीवाड़ा करके अपने नाम दर्ज कराई गई बल्कि उसे बलपूर्वक कब्जा भी कर लिया गया. पीड़ित इस मामले में अधिकारियों के यहां पिछले 40 सालों से चक्कर काट रहा है लेकिन, उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़ित की जब जौनपुर में सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया.
कोर्ट के निर्देश के बाद जब मामले की जांच हुई तो जो जमीन जगमोहन यादव के भतीजे के नाम दर्ज हुई थी मिली. उन्होंने कहा कि जब ये फर्जीवाड़ा समाने आया तो अधिकारियों ने खुद को बचाने के लिए निशांत यादव के नाम दर्ज जमीन वाले उस आदेश को निरस्त कर दिया. फर्जीवाड़ा उजागर होने के बावजूद पूर्व डीजीपी के परिवार से मामला जुड़ा होने के इस चलते मामले में कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है. आज भी शिव मंदिर की जमीन का कब्जा मंदिर के प्रबंधक व पुजारी को वापस नहीं मिल पाया है. पीड़ित न्याय की आस में पिछले 40 सालों से जौनपुर में अधिकारियों के यहां चक्कर काट रहा है. पिछले 40 सालों से यह मामला चकबंदी कार्यालय में ही लंबित है। पीड़ित के वकील अजय उपाध्याय ने बताया कि शिवमन्दिर की साढ़े सात बीघा जमीन का फर्जीवाड़ा करके बलपूर्वक पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव द्वारा कब्जा करने के बाद दूसरी चकबंदी में गलत तरीके से तथ्यों को छिपाकर मौजूदा जमीन अपने भतीजे निशांत यादव के नाम दर्ज भी करा दिया गया.
इसकी जानकारी होने पर जब आपत्ति की गई तो भी कोई सुनवाई नहीं हुई. इलाहाबाद हाइकोर्ट जाने के बाद कोर्ट के आदेश पर जब चकबंदी विभाग के अधिकारियों को तलब किया गया तो निशांत यादव के नाम दर्ज करने के आदेश को निरस्त करते हुए चकबंदी अधिकारियों की फाइल को सीओ सदर के यहां ट्रांसफर कर दिया गया। पीड़ित शिवमंदिर के पुजारी विजय उपाध्याय ने बताया कि इस मामले में कई बार पूर्व डीजीपी और उनके परिवार द्वारा जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है।

राहुल एजुकेशन के चैयरमैन लल्लन तिवारी की भाभी का निधन
*यूपी के सभी मंडलों में बनेंगे दिव्यांग पुनर्वास केंद्र,बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि:सीएम योगी* 
मोहम्मद रफी,आसमान से धरती पर आया एक फरिश्ता
मीरारोड में श्री चतुरेश्वर महादेव मंदिर का भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह
ऑपरेशन शील्ड स्थगित, प्रशासनिक कारणों का हवाला
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article घाटकोपर में आयोजित की गई रुग्ण मित्र स्नेह संवाद कार्यशाला घाटकोपर में आयोजित की गई रुग्ण मित्र स्नेह संवाद कार्यशाला
Next Article आवश्यक सूचना!
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up