By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: चित्रनगरी संवाद मंच में राजेश विक्रांत की पुस्तक आमची मुंबई पर चर्चा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > चित्रनगरी संवाद मंच में राजेश विक्रांत की पुस्तक आमची मुंबई पर चर्चा
महाराष्ट्रराज्य

चित्रनगरी संवाद मंच में राजेश विक्रांत की पुस्तक आमची मुंबई पर चर्चा

Omkar Tripathi
Last updated: July 7, 2025 7:39 pm
Omkar Tripathi
9 months ago
Share
चित्रनगरी संवाद मंच में राजेश विक्रांत की पुस्तक आमची मुंबई पर चर्चा
SHARE

मुंबई। पिछले पांच सालों से मुंबई में नियमित रूप से सार्थक व स्तरीय साहित्यिक आयोजनों से चर्चित चित्रनगरी संवाद मंच में रविवार 6 जुलाई 2025 को राजेश विक्रांत की नई पुस्तक आमची मुंबई-2 पर चर्चा की गई। सुविख्यात कवि सुभाष काबरा ने रोचक अंदाज़ में परिचयात्मक टिप्पणी पेश करते हुए कहा कि यह पुस्तक मुंबई के इतिहास, समाज और साहित्य पर महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है। अपने आत्मकथ्य में राजेश विक्रांत ने बताया कि यह उनका मुंबई पर मुंबई माफिया: एक एनसाइक्लोपीडिया, आमची मुंबई-1, आजादी की लड़ाई में मुंबई का योगदान, स्वातंत्र्य लढ्यातील मुंबईचे योगदान, मुंबई और हिंदी तथा आदिज्ञान मुंबई का कोली समुदाय विशेषांक के बाद सातवां महत्वपूर्ण कार्य है। 424 पृष्ठों की इस पुस्तक का प्रकाशन भारत पब्लिकेशन मुंबई ने किया है।

केशव गोरे स्मारक ट्रस्ट, मृणालताई हाल, गोरेगांव पश्चिम में आयोजित इस कार्यक्रम में चित्रनगरी संवाद मंच की पांच साल की यात्रा का आकलन बड़े आत्मीय ढंग से सुप्रसिद्ध शायरा अर्चना जौहरी ने पेश किया। ‘धरोहर’ के तहत मुम्बई पर सूर्यभानु गुप्त की ग़ज़ल का पाठ बहुभाषी शायर एवं ब्रज ग़ज़ल प्रवर्तक नवीन सी चतुर्वेदी ने किया। संगीत नाटक अकादमी अवार्ड से सम्मानित छत्तीसगढ़ के लोक गायक राकेश तिवारी ने लोकगीत सुनाकर सबको भाव विभोर कर दिया। “झिमिर झिमिर बरसे पानी” गीत सुनकर श्रोता समुदाय झूम उठा। संस्कृत विद्यामंडल छत्तीसगढ़ के पूर्व अध्यक्ष डॉ सुरेश शर्मा ने संस्कृत में श्लोक सुनाकर चित्रनगरी संवाद मंच को शुभकामनाएँ दीं।  

मंच के संयोजक कवि देवमणि पांडेय के संचालन में लब्ध प्रतिष्ठित कवियों ने मुम्बई पर लिखी विविधरंगी कविताओं का पाठ किया। कवियों की इस सूची में शामिल थे- भारतेंदु विमल, कृष्ण टंडन, अमर त्रिपाठी, केपी सक्सेना दूसरे, गुलशन मदान, रवि यादव, जवाहरलाल निर्झर, प्रदीप गुप्ता, क़मर हाजीपुरी, हेमा चंदानी, मंजू शर्मा, रीता कुशवाहा, नीतू पांडेय क्रांति, राजू मिश्र कविरा, रवि प्रकाश, राजीव रोहित, विजय शर्मा, कल्पेश यादव। इस अवसर पर लेखक संजय सिंह निर्जल, प्रकाशक आफताब आलम, धर्मेंद्र पांडेय व शिव श्याम प्रजापति भी मौजूद रहे। अर्चना जौहरी के मुताबिक चित्रनगरी संवाद मंच मुंबई एक अनौपचारिक मंच है। हर रविवार इसके नियमित आयोजन में कविता पाठ, कहानी पाठ, नाटकों का मंचन, किताबों पर चर्चा, लेखक से मिलिए आदि कार्यक्रम होते हैं। बाहर से पधारे रचनाकारों के साथ सार्थक संवाद होता है और नये रचनाकारों को भी इस मंच पर भरपूर प्रोत्साहन दिया जाता है। 

मुंबई के उपनगर गोरेगांव पूर्व में फ़िल्म सिटी रोड के आसपास की इमारतों में बहुत सारे लेखक, पत्रकार, रंगकर्मी, कलाकार, गायक, संगीतकार और अभिव्यक्ति के अन्य माध्यमों से जुड़े लोग रहते हैं। इन्हें आपस में एक मंच के ज़रिए जोड़ने के लिए कथाकार सूरज प्रकाश की अगुवाई में जनवरी 2020 में “चित्रनगरी संवाद मंच मुम्बई” का गठन किया गया। यह तय किया गया कि प्रत्येक रविवार की शाम को 6 से 8 बजे सब नियमित रूप से गोरेगांव पूर्व में इडलिश कैफ़े में मिलेंगे। अड्डेबाजी करेंगे। रचनात्मक गपशप और चाय-काफ़ी का लुत्फ़ उठाएंगे। आगे चलकर मराठी लेखक अशोक राजवाड़े के सौजन्य से चित्रनगरी संवाद मंच को केशव गोरे ट्रस्ट, गोरेगांव पश्चिम में मृणालताई हाल मिल गया। शायर देवमणि पांडेय के संयोजन में रविवार 3 जुलाई 2022 से वहां हर रविवार को सुचारू रूप से साप्ताहिक आयोजन होने लगे। विगत तीन साल में वहां डेढ़ सौ से अधिक कार्यक्रम आयोजित हो चुके हैं। इन कार्यक्रमों का ब्यौरा “चित्रनगरी संवाद मंच मुम्बई” के फेसबुक पेज पर देखा जा सकता है।

ऑटो रिक्शा पलटसे से एक की मौत,दो घायल
बुआ के बेटे’ के प्यार में “डायन” बनी मुस्कान,
सड़क हादसे में घायल की मृत्यु
शासन द्वारा संचालित हैं श्रमिकों हेतु विभिन्न योजनाएं
अतुल्य भारत सर्व समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मनाया गया जन्म दिवस 
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article आजमगढ़ में ओझा ने भूत भगाने के नाम पर महिला को महिला को पीटा… पिलाया टॉयलेट का पानी; हुई मौत
Next Article मंदिर ले जाने के साथ-साथ बच्चों को धर्म और संस्कृति का ज्ञान कराएं : संजय उपाध्याय मंदिर ले जाने के साथ-साथ बच्चों को धर्म और संस्कृति का ज्ञान कराएं : संजय उपाध्याय
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up