जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के कटवार हाल्ट व सरसरा हाल्ट के बीच जौनपुर से रायबरेली जाने वाली इंटर सिटी ट्रेन पर कुछ अराजक तत्वों ने बुधवार को पत्थर बाजी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पत्थरबाजी में ट्रेन के कई खिड़की का शीशा टूट गया है, इसमें कुछ यात्री भी घायल हुए है। लेकिन उनका नाम नहीं पता चल पाया है। अचानक ट्रेन पर हुई पत्थरबाजी से ट्रेन के यात्रियों में दहशत फैल गयी।
सूत्रों के मुताबिक़ जौनपुर से रायबरेली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन कटवार हाल्ट स्टेशन पहुंची तभी अचानक चेन पुलिंग कर दिया गया। जैसे ही ट्रेन रुकी करीब 6 लोग ट्रेन पर अंधाधुंध पत्थर करने लगे। यह देख कोच में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। लोग कोच में ही आड़ लेकर छुपने लगे । पत्थर लगने से कई लोग चोटिल हो गए। कोच के कई खिड़की के शीशे टूट गए।हालांकि की कुछ देर बाद ट्रेन रवाना की गई। लोगों ने आखिर क्यों ट्रेन पर पत्थर को चलाया गया यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
आरपीएफ प्रभारी जंघई प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लिया जा रहा है। उसके आधार पर सभी को चिन्हित किया जा रहा है। सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

