By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: प्रधानमंत्री ने किया पूर्वांचल के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > प्रधानमंत्री ने किया पूर्वांचल के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास
ताज़ा ख़बरें

प्रधानमंत्री ने किया पूर्वांचल के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास

Akhand Rashtra
Last updated: September 23, 2023 12:35 pm
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
प्रधानमंत्री ने किया पूर्वांचल के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास
SHARE

30 हजार से अधिक दर्शक एक साथ बैठकर देख सकेंगे मैच

वाराणसी। आज का दिन उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए विशेष उपलब्धि पूर्ण रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। उन्होंने गंजारी में 451 करोड़ की लागत से 30.66 एकड़ में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखते हुए रिमोट दबाकर शिलान्यास किया। उन्होंने काशीवासियों को अपना परिवारजनो कह कर संबोधित करते हुए कहा कि आज क्रिकेट के जरिए दुनिया भारत से जुड़ रही है। इस स्टेडियम के बन जाने से 30 हजार से अधिक लोग एक साथ बैठकर मैच देख सकेंगे। इस स्टेडियम के बन जाने से खेलों को लोकप्रिय बनाने और युवाओं के बीच खेल प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी।
       प्रधानमंत्री ने कहा कि जब खेल के बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाता है, तो इसका न केवल युवा खेल प्रतिभाओं के पोषण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए भी यह अच्छा संकेत होता है। उन्होंने कहा सरकार की ओर से भी देश के कोने-कोने में ख‍िलाड़‍ियों की पहचान की जा रही है। सरकार हर संभव मदद दे रही है। देश में जो नया स्पोर्ट्स इंफ्रेस्‍टेक्‍चर तैयार हो रहा है उसका लाभ बेट‍ियों को म‍िलेगा। अब बेट‍ियों को स्‍पोर्टस की ट्रेन‍िंग के ल‍िए दूर नहीं जाना होगा। इसी के साथ जो नई एजुकेशन पॉल‍िसी बनाई गई है, उसमें भी स्‍पोर्टस को एक अहम स्‍थान द‍िया गया है। देश के सभी राज्‍यों में स्‍पोर्टस को बढ़ावा द‍िया जा रहा है। उत्‍तर प्रदेश को भी खेलों को बढ़ावा देने के ल‍िए हजारों करोड़ रुपये का बजट द‍िया गया है। उन्होंने कहा कि वाराणसी के सिगरा में पहले से बन रहे स्टेडियम पर 400 करोड़ की लागत खर्च की जा रही है। इस स्‍टेडियम में 50 से अधिक खेलों की सुविधा मिलेगी। देश का पहला बहुस्‍तरीय कांप्‍लेक्‍स होगा जो दिव्‍यांग जनों के लिए समर्पित है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ समय पहले ही भारत ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत ने इतिहास रचा है। आज से शुरू हो रहे एशियन गेम्स में भाग ले रहे सभी प्रतिभागियों को उन्होंने बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भारत के हर गली में प्रतिभाएं मौजूद हैं, जरूरत उनको तलाशने व तराशने की है। आज खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने के लिये कोच को भी सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देश के दूर-दूर कोने में भी खिलाड़ियों को सुविधाएं देने की व्यवस्था की जा रही है नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति में खेल को भी अन्य सभी कोर्सों विज्ञान, कॉमर्स अन्य के बराबर रखते हुए विषय के रूप में पढ़ाना सुनिश्चित किया गया है। नौ वर्ष पहले की तुलना में इस वर्ष केंद्रीय खेल बजट तीन गुना बढ़ाया गया है। खेलो इंडिया प्रोग्राम के बजट में तो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 70 फीसदी की वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि स्टेडियम भगवान शिव की थीम पर बनेगा। खेल को लेकर समाज की सोच बदली है। आज जो खेलेगा वही खिलेगा। आज क्रिकेट के जरिए दुनिया भारत से जुड़ रही है। नए-नए देश क्रिकेट खेलने के लिए आगे आ रहे हैं। जाहिर है कि आने वाले दिनों में क्रिकेट मैचों की संख्या बढ़ने वाली है। जब मैचों की संख्या बढ़ेगी तो नए स्टेडियमों की जरूरत भी पड़ेगी। तब बनारस का ये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम इस डिमांड को पूरा करेगा। ये पूरे पूर्वांचल का चमकता हुआ सितारा बनने वाला है। उन्होंने कहा कि महादेव के नगरी में ये स्टेडियम और इसकी डिजाइन स्वयं महादेव को ही समर्पित है। इसमें किक्रेट के एक से बढ़कर एक मैच होंगे। उन्होंने बताया कि मणिपुर में नैशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, मेरठ में भी मेजर ध्यानचंद खेल विश्व विद्यालय बनाया जा रहा है।भारत में भी अंतर्राष्ट्रीय खेलों के आयोजन हेतु सेंटर बनाये जाने पर उन्होंने विशेष जोर देते हुए कहा कि ताकि बड़े खेलों के साक्षी हमारे स्टेडियम बन सकें। उन्होंने कहा कि आज एक ऐसे दिन काशी आया हूं, जब चंद्रमा के शिव शक्ति बिंदु तक पहुंचने का भारत का एक महीना पूरा हो रहा है। शिव शक्ति यानी वो स्थान जहां बीते महीने की 23 तारीख को हमारा चंद्रयान लैंड हुआ था। एक शिव शक्ति का स्थान चंद्रमा पर है और दूसरा स्थान मेरी काशी में है। काशी के कायाकल्प को इसी तरह विकास कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि बनने वाला यह स्टेडियम केवल ईंट, कंक्रीट नहीं रहेगा, बल्कि भविष्य की हमारी प्रतिभाओं को रोशन करने का काम करेगा।

प्रधानमंत्री ने किया पूर्वांचल के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास


    इससे पूर्व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जी-20 के अभूतपूर्व सफ़लता तथा अन्य उपलब्धियों के पश्चात बनारस पधारने पर उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से स्वागत व अभिनन्दन किया। उन्होंने कहा भारत आज वैश्विक लीडर के रूप में उभर रहा है, जिसको की देश की 140 करोड़ जनता ने अनुभव किया है। प्रधानमंत्री ने अपने प्रयासों से अविनाशी काशी को जिन ऊचाईयों पर पहुंचाया है, उसकी पूरे विश्व में चर्चा है। पहली बार उत्तर प्रदेश में बीसीसीआई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाया जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर पधारे क्रिकेट के महानतम सितारे सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, कपिल देव, नीतू डेविड, बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बीन्नी तथा सचिव जय शाह का स्वागत व अभिनन्दन किया। उन्होंने कहा कि आज अविनाशी काशी जो वैश्विक स्तर पर चमक रही है, पिछले 9 वर्षों में यहां अभूतपूर्व विकास हुआ है। खेलों को बढ़ावा देने को लेकर भी सरकार लगातार प्रयास कर रही है, जिसमें खेलो इंडिया, सांसद खेल प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया है। खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर में भी बहुत काम हुआ है, जिसमें सभी जिलों में खेल स्टेडियम तथा सभी गावों में खेल मैदान भी सरकार बना रही है। उन्होंने कहा कि यह उत्तर प्रदेश का तीसरा तथा बीसीसीआई के द्वारा उत्तर प्रदेश में बनने वाला यह पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम होगा, जिससे की पूर्वांचल व बिहार के युवाओं को अधिकाधिक लाभ होगा।
      क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ खास मेहमान के तौर पर भारत रत्न सचिन तेंदुलकर, बीसीसीआई सचिव जयेश शाह, अध्यक्ष रोजर बिन्नी, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सुनील गावस्कर, कपिल देव, रवि शास्त्री, दिलीप वेंगसरकर, करसन घावरी, मदनलाल, गुंडप्पा विश्वनाथ, गोपाल शर्मा, शुभांगी कुलकर्णी, नीतू डेविड मंचासिन रहे।
       
    बताते चलें कि गंजारी में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की थीम धार्मिक होगी। यह देश का पहला स्टेडियम होगा, जिसके भवन व डिजाइन में भगवान भोले शंकर और उनकी नगरी काशी की झलक देखने को मिलेगी। स्टेडियम दर्शनीय व आधुनिक सुविधा, संसाधनों से लैस होगा।यूपी के कानपुर में ग्रीन पार्क और लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम पहले से हैं। 30 माह तक स्टेडियम के निर्माण का लक्ष्य है। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय मैचों के अलावा बैडमिंटन, टेबल टेनिस, तैराकी, आत्मरक्षा के सभी खेलों की भी सुविधाएं मिलेंगी। स्टेडियम में होने मैचों के लाइव प्रसारण के लिए 2000 स्क्वायर फिट का ब्रॉडकास्ट रूम (बीसीआर) बनाया जाएगा। सैटेलाइट अप लिंक क्षेत्र के लिए 20 गुना 20 फीट पल्स 12 गुना 12 फीट का कमरा होगा।काशी का यह स्टेडियम पूर्वांचल ही नहीं सटे हुए बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ियों के हुनर को निखारने का बेहतरीन केंद्र बनेगा।
    

लोक कलाकारों को सोशल मीडिया से मिली नई पहचान – बृजेश सिंह
धर्म और विज्ञान की दृष्टि से चातुर्मास का महत्त्व
हास्य सम्राट सुरेश मिश्र का जौनपुर में सम्मान
साहित्य कला मंच द्वारा दोहांजलि की हुई समीक्षा
सीमा हैदर को बाॅर्डर पर न रोक पाने वाले SSB के दो जवान सस्पेंड, जांच में लापरवाही आई सामने
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड प्रेसिडेंट मनोज मिश्रा ने किया गणपति दर्शन सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड प्रेसिडेंट मनोज मिश्रा ने किया गणपति दर्शन
Next Article कृपाशंकर के यहां गणेश दर्शन को पहुंचे विधायक रमेश चंद्र मिश्र कृपाशंकर के यहां गणेश दर्शन को पहुंचे विधायक रमेश चंद्र मिश्र
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up