जौनपुर की मशहूर मा शीतला धाम के प्रांगण में शीतला जी महारानी पुरोहित ट्रस्ट परिवार के बैनर तले एक प्रोग्राम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हुआ
इस मौके पर मदद के रूप में लिफाफे दिए गए एवं चुनरी दी गई वही उक्त लोगों को जरूरत के सामान भी दिए गए, प्रोग्राम में ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी विद्याधर त्रिपाठी मन्नू गुरु और उनकी पत्नी मनोज कुमारी त्रिपाठी भी मौजूद रही।वहीं ट्रस्ट के लोगों ने मां शीतला चौकियां धाम में आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि में माता रानी के दरबार में दर्शन पूजन किया। प्रातः मन्दिर के काल कपाट खुलने के पश्चात मुख्य ट्रस्टी विद्याधर त्रिपाठी मन्नू गुरु ने आरती पूजन किया। हवन-पूजन के साथ माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष की गुरू पूर्णिमा तिथि होने से भोर से ही भक्तों की लंबी कतार माता रानी के दर्शन-पूजन करने के लिए लग गयी थी। ट्रस्ट के लोग भी कतार में खड़े होकर बारी-बारी से माता रानी का दर्शन-पूजन के बाद हवन, पाठ में भाग लिए। दोपहर में माता रानी का भव्य श्रृंगार करके आरती पूजन किया गया। वहीं माता रानी का दर्शन-पूजन करने के पश्चात काल भैरवनाथ मंदिर एवं मां काली में भी के दर्शन पूजन ट्रस्ट के द्वारा किया गया।
इस मौके पर मुख्य रूप से उग्रसेन दुबे,सरोज दुबे, नूतन उपाध्याय ,सत्य प्रकाश मिश्रा,आदर्श ,अनुश्रुति अधिवक्ता,प्रज्ञा ,श्वेता, डॉ कृतिका त्रिपाठी,दिनेश चन्द, नाटे शुक्ला,अवनीश तिवारी,अजय शुक्ला,आदर्श की पत्नी कृति त्रिपाठी,कल्यानी पान्डेय ,अनुभव पान्डेय उपस्थित रही।

