मुंगराबादशाहपुर। नगर के मोहल्ला साहबगंज पुरानी सब्जी मंडी में शिव मंदिर पर सोमवार को शांतिकुंज हरिद्वार से आए ज्योति कलश रथ का श्रद्धालुओं ने स्वागत कर दर्शन पूजन किया। जन जागरण के उद्देश्य को जन जन तक पहुंचाने के लिए गायत्री परिवार द्वारा अखण्ड दीप प्राकट्य की शताब्दी एवं माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्म शताब्दी वर्ष 2026 के अवसर पर ज्योति कलश रथ यात्रा निकला। जो देश के विभिन्न जिलों स्थानों से होते हुए शांति संदेश फैलाया जा रहा है। मुंगराबादशाहपुर नगर में इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्ष कर स्वागत किया। जिसके बाद ज्योति कलश का दर्शन पूजन कर मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया। इस कार्यक्रम के संयोजक बैजनाथ ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से दिव्य ज्योति कलश यात्रा को देश के विभिन्न भागों में ले जाकर शांति संदेश फैलाया जा रहा है। बताया कि माँ भगवती शर्मा के अवतरण के एक सौ वर्ष पूरे होने पर कलश यात्रा देश भर में निकाली जा रही है। कलश यात्रा सतहरिया,सरोखनपुर,नई बाजार,तरहठी रोड आदि स्थानों पर भ्रमण किया। इस दौरान कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा कर अपने को लोगों ने धन्य किया।
ज्योति कलश का श्रद्धालुओं ने किया दर्शन पूजन
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
