By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: संयुक्त फेरीवाला महासंघ का 15 जुलाई को आजाद मैदान पर मूक मोर्चा  
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > संयुक्त फेरीवाला महासंघ का 15 जुलाई को आजाद मैदान पर मूक मोर्चा  
महाराष्ट्रराज्य

संयुक्त फेरीवाला महासंघ का 15 जुलाई को आजाद मैदान पर मूक मोर्चा  

Omkar Tripathi
Last updated: July 14, 2025 6:46 pm
Omkar Tripathi
12 months ago
Share
संयुक्त फेरीवाला महासंघ का 15 जुलाई को आजाद मैदान पर मूक मोर्चा  
SHARE

अपनी भाषा चुने।

मुंबई। फेरीवालों के विरुद्ध पिछले कुछ दिनों से मनपा तथा पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही अमानवीय कार्रवाई के विरोध में संयुक्त फेरीवाला महासंघ, महाराष्ट्र की ओर से मंगलवार, 15 जुलाई को आजाद मैदान, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई में सुबह 10 बजे से विराट मूक मोर्चे का आयोजन किया गया है। महासंघ के समन्वयक व मुंबई महानगरपालिका के पूर्व उपमहापौर बाबूभाई भवानजी ने मुंबई मराठी पत्रकार संघ में आयोजित पत्रकार परिषद में उक्त घोषणा की। इस अवसर पर महासंघ के पदाधिकारी आर यू सिंह, दयाशंकर सिंह, आरपीआई नेता हरिहर यादव, संजय यादव, मापनकर ,शिवाजी सुर, आदि मौजूद रहे। पत्रकारों को संबोधित करते हुए बाबूभाई भवानजी ने कहा कि 

मुंबई जैसे महानगर में पिछले 20 से 50 वर्षों से ईमानदारी से अपना व्यवसाय कर रहे लाखों फेरीवालों पर, मुंबई महानगरपालिका एवं पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार अन्यायपूर्ण एवं कठोर कार्रवाई की जा रही है। इन कार्रवाइयों में वर्षों से स्थापित फेरीवालों को बेदखल किया जा रहा है, जिससे उनके जीवन यापन पर संकट उत्पन्न हो गया है। महासंघ द्वारा आयोजित मूक मोर्चे के प्रमुख मुद्दों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 

पिछले कई दशकों से अनुशासित और वैध रूप से व्यवसाय करने वाले फेरीवालों को सड़क से हटाना अमानवीय और अन्यायपूर्ण है। फेरीवाले अपने दम पर व्यवसाय खड़ा किया। अब वही व्यवसाय जबरन बंद क्यों किया जा रहा है,?केंद्र व राज्य की नीतियों में विरोधाभास

दिखाई देता है, क्योंकि जहां एक ओर केंद्र सरकार ‘प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना’, पीएमईजीपी एवं मुद्रा योजना जैसी पहल के माध्यम से स्व-रोजगार को बढ़ावा देती है, वहीं दूसरी ओर मुंबई महापालिका और पुलिस प्रशासन इन्हीं स्वरोजगारों को अवैध ठहराकर बंद करवा रही है। फेरीवालों को अपराधी की तरह देखा जा रहा है। भवानजी ने नियमबद्ध फेरीवाला नीति तुरंत लागू करने पर जोर देते हुए कहा कि हम अनुशासित और व्यवस्थित फेरी व्यवसाय के पक्षधर हैं। महापालिका को फेरीवालों को लाइसेंस देने चाहिए और निर्धारित शुल्क के माध्यम से राजस्व अर्जित करना चाहिए, जिससे नगर निगम को सैकड़ों करोड़ की आय हो सकती है। वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूभाई भवानजी ने कहा कि महंगाई को नियंत्रित रखने वाले फेरीवाले ही हैं। उन्होंने तर्क देते हुए कहा कि मुंबई, ठाणे, कल्याण सहित उपनगरों में रहने वाला 80 फीसदी गरीब एवं मध्यम वर्ग दैनिक आवश्यक वस्तुएं जैसे कपड़े, सब्जियां, फल, किराना आदि फेरीवालों से ही खरीदता है। मॉल या ब्रांडेड दुकानों से खरीदारी उनकी आर्थिक पहुंच से बाहर है। मुंबई का आम नागरिक फेरीवालों पर निर्भर है। वहीं महाराष्ट्र के पालघर, रायगढ़ जैसे जिलों के किसान सीधे मुंबई में कृषि उत्पाद बेचते हैं।अब उन्हें भी रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि फेरीवाले रोजगार उत्पन्न करने वाले हैं। वे उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर वस्तुएं उपलब्ध कराते हैं, किसानों को सीधा बाजार उपलब्ध कराते हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देते हैं।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

भवानजी ने कहा कि फेरीवालो का रुख स्पष्ट है। फेरीवाले भीख नहीं मांगते, वे न्याय मांगते हैं। फेरीवाले स्वाभिमानी हैं,आत्मनिर्भर हैं। लिहाजा फेरीवालों को उनका व्यवसाय सम्मानपूर्वक करने दिया जाए।

You Might Also Like

वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण, अधिकारी ‘धन्यवाद’ कहकर भागे, उठे सवाल
नागपुर में विशाल नशा मुक्ति सद्भावना पदयात्रा का आयोजन
मेघदूत साहित्यिक संस्था का तीसरा वार्षिकोत्सव मेघ मल्हार सम्पन्न
योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर कुर्ला में उपहार वितरण 
कच्चा मकान गिरने से किशोरी घायल, परिवार हुआ बेघर
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article बच्चे बोले – "हमें हमारा स्कूल चाहिए बच्चे बोले – “हमें हमारा स्कूल चाहिए
Next Article प्रधान ने रोते हुए किसानों की खुशियां लौटाईं: नहर की सफाई से जगी नई उम्मीद प्रधान ने रोते हुए किसानों की खुशियां लौटाईं: नहर की सफाई से जगी नई उम्मीद
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Jaunpur: नया ‘जन सुविधा केन्द्र’ या पुराना ‘जन दुविधा केन्द्र’? फरियाद फिर उसी कसाई के पास, न्याय अब भी बिकाऊ
  • बीएसएनएल की तकनीकी समस्या दूर, धनबाद नगर निगम की शिकायत हेल्पलाइन सेवा फिर हुई शुरू
  • Jaunpur कलेक्ट्रेट में जन सुविधा केन्द्र शुरू: सुबह 8 से रात 10 बजे तक सुनवाई, पर क्या बदलेगा ‘ढाक के तीन पात’ वाला हाल?
  • बीएसएनएल की तकनीकी समस्या दूर, धनबाद नगर निगम की शिकायत हेल्पलाइन सेवा फिर हुई शुरू
  • करकेंद टीओपी के पीछे जंगल में अवैध कोयला कारोबार का आरोप, डीजीपी से जांच व कार्रवाई की मांग

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up