By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: डायट में छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन। मुख्य अतिथि के रूप में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि कृष्ण मोहन की अगुवाई में हुआ कार्यक्रम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > डायट में छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन। मुख्य अतिथि के रूप में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि कृष्ण मोहन की अगुवाई में हुआ कार्यक्रम
उत्तर प्रदेशराज्य

डायट में छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन। मुख्य अतिथि के रूप में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि कृष्ण मोहन की अगुवाई में हुआ कार्यक्रम

Omkar Tripathi
Last updated: July 15, 2025 10:19 pm
Omkar Tripathi
7 months ago
Share
SHARE

 15 जुलाई 2025 दिन मंगलवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, सुल्तानपुर के अकादमिक भवन में डायट प्राचार्य / उप शिक्षा निदेशक महोदय की अध्यक्षता में राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता (एन एसपीसी )2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृष्ण मोहन जी ( पर्यावरण संरक्षण गतिविधि) थे। डीएलएड 2023 बैच के सभी प्रशिक्षुओ ने इस कार्यक्रम मे प्रतिभाग किया। सभी उपस्थित प्रशिक्षुओ को इको मित्रम एप कृष्ण मोहन जी द्वारा डाउनलोड कराया गया। इस ऐप के माध्यम से प्रशिक्षुओं ने अपना व्यक्तिगत विवरण भरकर पूर्ण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा इस प्रतियोगिता के उद्देश्यों के बारे में अवगत कराते हुए उपस्थित प्रशिक्षुओं को जलवायु परिवर्तन के विनाशकारी प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया । उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल से अवगत कराया गया। प्राचार्य/ उप शिक्षा निदेशक महोदय ने वृक्षारोपण, जल संरक्षण, कचरा पृथक्करण के बारे में विस्तार से छात्रों को जानकारी दी। सभी छात्रों को 10-10 पौधे लगाने के लिए प्राचार्य द्वारा प्रेरित किया गया। इसकी सेल्फी संस्थान के ग्रुप में पोस्ट करने के लिए भी निर्देशित किया गया। प्राचार्य सर ने छात्रों को प्रकृति से जुड़ने के लिए आह्वान किया। इस अवसर पर प्राचार्य एवं कृष्ण मोहन जी द्वारा मौल श्री वृक्ष का पौधा रोपण संस्थान के प्रांगण में किया गया। सुनील कुमार बरनवाल जी ने पर्यावरण संबंधी चिंताओ और उनके संभावित समाधानों पर विस्तृत रूप से छात्रों के साथ चर्चा की। डाइट के सभी छात्रों ने इको मित्रम् एप पर रजिस्ट्रेशन कर ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्रों को ई प्रमाण पत्र मिला। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता समाज कार्य,शशांक शेखर सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ हरिओम त्रिपाठी, श्री शैलेश कुमार मौर्य श्री शरद चतुर्वेदी, डॉक्टर वादियत उल्लाह, श्रीमती प्रियंका सिंह, श्री राजीव कुमार सिंह, श्री अजय कुमार सरोज एवं डाइट के समस्त कार्मिकों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल के तीन बच्चों ने किया नामरोशन
बीजेपी की शानदार जीत के लिए राजनाथ सिंह को कृपाशंकर सिंह ने दी बधाई
डॉ राधेश्याम तिवारी के अमृत महोत्सव समारोह में शामिल हुईं प्रतिष्ठित हस्तियां
जौनपुर सड़क हादसे पर सीएम योगी ने जताई संवेदना
लश्करी मंदिर में 5100 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व युवा कौशल दिवस पर कौशल मेला का उद्घाटन किया
Next Article सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम को नोटिस जारी 
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up