पुलिस की सक्रियता से अपराधियों में हड़कंप
खेतासराय(जौनपुर)। स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को रानीमऊ गांव में कुख्यात गौतस्करों के घर पर दबिश डाली। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने अब्दुल सलाम उर्फ बिल्लर, दिलशाद और कलीम के घर पर भारी पुलिस बल के साथ दबिश दी, लेकिन अपराधी दस्तयाब नहीं हुए और फरार हैं।
पुलिस अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है और उनकी गतिविधियों पर नजर रख रही है। इससे क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। पुलिस आगे भी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगी।
अब्दुल सलाम उर्फ बिल्लर, दिलशाद और कलीम रानीमऊ के निवासी हैं इनपर गौतस्कारी और गैंगस्टर जैसे संगीन अपराधों में शामिल रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।

