एयरपोर्ट पर कृपाशंकर सिंह ने किया सम्मान

मुंबई। मुंबई में लालबाग के राजा समेत अन्य स्थानों पर गणपति बप्पा का दर्शन करने के बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पुणे रवाना हो गए हैं। एयरपोर्ट पर महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने मुंबई आगमन के लिए धन्यवाद देते हुए उनका सम्मान किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत अनेक मंत्री तथा विधायक उपस्थित रहे। लाल बाग के राजा का दर्शन करने के बाद जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार समेत अनेक नेताओं के घर पर गणपति बप्पा के दर्शन किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *