फलदार हरे पेडों की बेखौफ कटाई वन महकमा नही कर रहा कार्रवाई
*प्रभाकर त्रिपाठी/अखिलेश शुक्ला*(अखंड राष्ट्र)
लखीमपुर- जनपद खीरी के वन रेंज धौरहरा मे पर्यावरण की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाले हरे भरे पेड़ पौधे तमाम कवायदों के बाद भी दिन प्रतिदिन कम होते जा रहे हैं। कारण लकड़ कट्टा, पुलिस व वन विभाग का गठजोड़ हावी है।विभागीय उदासीनता के कारण हरे पेड़ों की बेखौफ कटाई की जा रही है। जितने पेड़ कट रहे उसकी तुलना में पौधारोपण व पेड़ों का संरक्षण नहीं हो रहा।
उत्तर प्रदेश सरकार प्रति वर्ष करोड़ों का बजट देकर हरे पेड़ों को लगाने और संरक्षित करने की पुरजोर कोशिश करती हैं वहीं जनपद खीरी के धौरहरा रेंज मे हौकना मटेरा वीट में प्रतिबंधित पेड़ों पर लकडकट्टो द्वारा आरा चलाया जा रहा है। धौरहरा रेंज के होकना मटेरा हरसिघंपुर गांव व प0 में लगभग एक दर्जन से अधिक हरे भरे देशी आम एवं जामुन के फलदार पेडों को उजाड दिया गया।
इस संबंध में वन वीट अधिकारी व वन विभाग जिलाधिकारी को इस कटान की बिना सूचना दिये ही अवैध कटान चल रहा है। वन विभाग के अनुमति के बिना आम व जामुन के अवैध लकड़ी कटान चल रहा लकडी ठेकेदार अनवर व जुम्मन बेखौफ लकडकट्टो से हरे भरे फलदार पेडों पर आरा चलवा रहे है। वन विभाग के अधिकारी जानकर भी बने है अंजान इस पेड़ कटाई का विडिओ भी वाइरल है।

