राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद तथा लेंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन नई दिल्ली के संयुक्त प्रयास से उत्तर प्रदेश राज्य के 350 शिक्षको को प्रदेश के चयनित 26 शिक्षकों द्वारा एक वर्षीय प्रारंभिक भाषा एवं साक्षरता कोर्स का सफलता पूर्वक संचालन कर गुणवत्तापूर्ण कोर्स को पूर्ण कराने वाले इन 26 शिक्षक सलाहकारों का सम्मान समारोह होटल सागर सोना लखनऊ के सभागार में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस सी ई आर टी के निदेशक गणेश कुमार ने अपने कर कमलों से सभी 26 मेंटर्स/शिक्षको को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान करते हुए इस स्वैच्छिक कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की और इस कोर्स को आगे ले जाने की बात कही। इस कार्यक्रम की पूरे विभाग में चर्चा हो रही है।
सम्मानित होने वाले शिक्षकों में जनपद जौनपुर से 4 शिक्षक सुशील कुमार उपाध्याय, श्रीप्रकाश सिंह, रागिनी गुप्ता और योगेंद्र सिंह रहे। सुशील कुमार उपाध्याय ने बताया कि प्रत्येक मेंटर द्वारा 15 शिक्षको को यह कोर्स कराया गया जिससे शिक्षको का व्यावसायिक विकास हुआ। इस कोर्स का संचालन विद्यालय अवधि के बाद किया गया जो बच्चो को आसानी से भाषा सिखाने के तरीको के बारे में था।
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पवन सचान और दीपा तिवारी विशिष्ट अतिथि रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता एल एल एफ संस्था के संस्थापक धीर झींगरन आई ए एस और संचालन स्वाति गांधी ने किया। आभार ज्ञापन एसोसिएट डायरेक्टर श्वेता लखनपाल द्वारा किया गया।

