पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सलमान रज़ा (अखंड राष्ट्र)
मुंगराबादशाहपुर/जौनपुर | मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र में अपने किसी रिश्तेदार के यहां आए व्यक्ति की तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जनपद प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र चिलबिला निवासी तुलसीराम (25) पुत्र हरि शंकर मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था बुधवार को देर रात वापस अपने घर चिलबिला बाइक से जा रहा था। रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर इटहरा तिराहे के निकट पहुंचा ही था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गया, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक तुलसीराम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पहुंचकर मोबाइल व आधार कार्ड से शव की शिनाख्त की। जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रेलर और चालक को हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बाबत मुंगरा बादशाहपुर थाना प्रभारी के.के. सिंह ने बताया की मोटरसाइकिल सवार युवक को ट्रेलर के धक्के से मौत हो गई। परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एवं आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

