खुटहन /जौनपुर | थाना क्षेत्र के एक गांव से एक सप्ताह पूर्व गायब हुई किशोरी के मामले में उसके पिता के द्वारा दी गई नामजद तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
किशोरी के पिता का आरोप है कि बनकठा गांव निवासी मनोज गौतम का उसके घर आना जाना था। वह मौका पाकर 17 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया।

