26 वर्षों के पराक्रम और विजय का सम्मान, ये सिर्फ तारीख नहीं, जज़्बे की याद है भारत ने ऑपरेशन विजय के साथ जवाब दिया, एक ऐसा अभियान जिसमें सावधानीपूर्वक योजना, दृढ़ निश्चय और सैनिकों के अदम्य साहस का मिश्रण था. दो महीने से भी ज़्यादा समय तक, हमारी सेनाएं सबसे दुर्गम इलाकों में इंच-इंच लड़ती रहीं, जब तक कि हर घुसपैठिए को खदेड़ नहीं दिया गया और हर चौकी भारतीय नियंत्रण में वापस नहीं आ गई* हम 26वां कारगिल विजय दिवस मनाने के लिए एकजुट है, यह दिन भारत के इतिहास में गौरव की किरण की तरह चमकता है. यह 1999 की उस शानदार विजय का प्रतीक है. जब हमारे सैनिकों ने बर्फ से ढकी चोटियों और दुश्मन की लगातार गोलीबारी का सामना करते हुए,अद्वितीय साहस और अटूट संकल्प के साथ कारगिल की चोटियों पर पुनः विजय प्राप्त की थी. 26 जुलाई को, लद्दाख की दुर्गम पहाड़ियों पर तिरंगा एक बार फिर शान से लहराया, जो बलिदान, वीरता और अटूट राष्ट्रीय भावना का प्रतीक है.
*सैनिकों के परिजनों का किया गया सम्मान* नवयुग पी.जी.कालेज रतनपुर बारी सहिजन अखण्डनगर में शौर्य और पराक्रम के प्रतीक कारगिल_विजय_दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर उपस्थित शहीद परिवारजनो मे अमर शहीद निलेश सिंह के पिता रामप्रसाद सिंह,अमर शहीद महेंद्र यादव के पिता रामशब्द यादव, अमर शहीद शशांक यादव की पत्नी कंचन यादव,अमर शहीद वीरेंद्र प्रसाद यादव की पत्नी गीता यादव,शहीद लेफ्टिनेंट विक्टर सिंह के चाचा अरविन्द सिंह के साथ पूर्व सैनिकों की याद में अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया..
*विधायक के साथ उपस्थित जन ने दी श्रद्धांजलि*
विधायक राजप्रसाद उपाध्याय ने कहा, “कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मैं मातृभूमि के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. यह दिवस हमारे जवानों की असाधारण वीरता, साहस एवं दृढ़ संकल्प का प्रतीक है. देश के प्रति उनका समर्पण और सर्वोच्च बलिदान देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा.”कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व लोकसभा प्रभारी के.के.सिंह,सुशील त्रिपाठी जिलाध्यक्ष भाजपा,राजेश गौतम विधायक कादीपुर,घनश्याम चौहान सदस्य पिछड़ा वर्ग, आनंद जायसवाल चेयरमैन कादीपुर,चन्द्रप्रताप सिंह प्रमुख मोतिगरपुर,विजय प्रताप त्रिपाठी जिलामहामंत्री, राजेश सिंह जिला महामंत्री, मंडल अध्यक्ष सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्तागण व गणमान्य जन उपस्थित रहे..!!

