जौनपुर। शाहगंज कोतवाली पुलिस ने नाग पंचमी के अवसर पर सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया। बड़ागांव स्थित पुलिस चौकी के सामने लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान संचालित किया।
चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट और ट्रिपल सवारी करने वालों का चालान काटा गया। पुलिस प्रशासन ने सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने इस अभियान को गंभीरता से लिया है। नाग पंचमी पर्व के दौरान चौराहों पर अधिक भीड़ जमा होती है, जिसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
बड़ागांव मेला मैदान में नाग पंचमी दंगल आयोजित किया जाता है, जहां पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में यातायात नियमों का पालन करने वालों में जागरूकता बढ़ी है।

