By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: जौनपुर: हल्की बारिश में जिला अस्पताल में ओपीडी में भरा पानी, मरीज बेहाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > जौनपुर: हल्की बारिश में जिला अस्पताल में ओपीडी में भरा पानी, मरीज बेहाल
उत्तर प्रदेशराज्य

जौनपुर: हल्की बारिश में जिला अस्पताल में ओपीडी में भरा पानी, मरीज बेहाल

Omkar Tripathi
Last updated: July 30, 2025 11:00 pm
Omkar Tripathi
6 months ago
Share
SHARE

जौनपुर। जहाँ एक ओर सरकारें स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही हैं और हर मंच से व्यवस्था सुधारने के दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत इन दावों को खोखला साबित कर रही है।

ताजा मामला जनपद जौनपुर के अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय का है, जहाँ बुधवार को दोपहर के समय हल्की बारिश होते ही ओपीडी (आउट पेशेंट डिपार्टमेंट) परिसर में पानी भर गया।

बरसात के बाद अस्पताल परिसर में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण देखते ही देखते ओपीडी का फर्श पूरी तरह पानी से लबालब हो गया। इस स्थिति से अस्पताल आए मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। फर्श पर पानी भरने से कई बार लोग फिसलते-फिसलते बचे। वहीं बुजुर्ग मरीजों और महिलाओं को पानी में चलकर डॉक्टरों तक पहुंचना पड़ा।

बुधवार को अस्पताल में मौजूद मरीजों ने कहा कि यह कोई पहली बार नहीं है जब इस तरह की समस्या सामने आई हो। हल्की बारिश होते ही अस्पताल परिसर में जलभराव आम बात हो जाती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद जिला अस्पताल प्रशासन इस ओर कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता।

जनता के बीच जिला अस्पताल की छवि एक प्रमुख चिकित्सा केंद्र के रूप में है, लेकिन ऐसी घटनाएँ न केवल व्यवस्थाओं पर सवाल उठाती हैं, बल्कि अस्पताल की छवि को भी नुकसान पहुंचाती हैं। भीगते फर्श पर दवाओं की पर्ची संभालते मरीज, पानी से बचकर डॉक्टर के पास जाने की जद्दोजहद करते तीमारदार, और हर तरफ फैली अव्यवस्था — यह सब किसी सरकारी अस्पताल की गरिमा के विपरीत दृश्य पेश कर रहा था।

अपराध शाखा क्रमांक 3 ने महिला चोर को किया गिरफ्तार
पांच हजार रुपए लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ हेड मोहर्रिर
पारदर्शितापूर्ण कड़ाई के साथ प्लास्टिक बंदी के लिए रवि व्यास ने लिखा आयुक्त को पत्र
मेडिकल कॉलेज जौनपुर में “एंटी रैगिंग सप्ताह” का भव्य शुभारम्भ ।
ट्रेक्टर की धक्के से मासूम घायल, जिला अस्पताल रेफर , गॉंव वालो ने ट्रेक्टर और चालक को पकड़ कर बैठाया
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article मचान विधि से करें कद्दूवर्गीय सब्जियों की खेती, पाएं बेहतर उत्पादन और गुणवत्ता
Next Article बरसात ने खोल दी सड़कों की पोल, रामपुर मार्ग पर मरम्मत शुरू—बाकी गांवों की हालत अब भी बदतर 
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up