मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने हिंदुस्तानी संगीत की प्रख्यात गायिका पद्मश्री सोमा घोष के आने वाले भजन गीत शिव ही शिव सबके अंदर के पोस्टर का विमोचन किया। इस भक्ति गीत को वाराणसी की गीतकार अंकिता नादान ने लिखा है। वे भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं। पद्मश्री सोमा घोष विश्व के प्रख्यात शहनाई वादक रहे बिस्मिल्लाह खान की दत्तक पुत्री हैं। बनारसी संगीत की परंपरा के अनुसार वे चैती, ठुमरी, कजरी, दादरा के अलावा गजल गायकी में भी प्रसिद्ध है। कृपाशंकर सिंह ने कहा कि भगवान शिव को समर्पित यह गीत लोगों में आध्यात्मिक शक्ति तथा सनातन के प्रति भक्ति का संचार करेगा।
कृपाशंकर सिंह ने किया सोमा घोष के भक्ति गीत के पोस्टर का विमोचन
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
