मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने आज दादर के तिलक भवन स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव बनाए जाने पर भावना शर्मा जैन का अभिनंदन किया । हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि भावना शर्मा जैन पार्टी के प्रति हमेशा वफादार और समर्पित रहीं है। विषम परिस्थितियों में भी इन्होंने कांग्रेस का साथ नहीं छोड़ा। यही कारण है कि पार्टी ने इन्हें प्रदेश महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। सपकाल ने कहा कि भावना जैन १८ साल पहले जब यूथ कांग्रेस में थी, तब मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया । 2017 के गुजरात इलेक्शन में भी राहुल गांधी की टीम के तौर पर गुजरात के इलेक्शन में इन्होंने पार्टी को मजबूत करने तथा राहुल गांधी के हर इलेक्शन कैंपेन में महत्वपूर्ण योगदान दिया । महाराष्ट्र कांग्रेस मे हुई नई नियुक्ति में सभी वर्गों का ख्याल रखा है सभी समाज को पार्टी और पद में सम्मान दिया है खासकर उत्तर भारतीय समाज को इस बार पार्टी ने महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी दी है। भावना शर्मा जैन ने कहा कि हमने हमेशा लोगों के बीच पार्टी में कार्यकर्ता की तरह हमने काम किया है और दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन वे पूरे मनोयोग और समर्पण के साथ करेंगी। ज्ञातव्य हो कि भावना शर्मा जैन मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय गुरूदास कामत की करीबी मानी जाती रही है। वह उन्हें अपना राजनीतिक गुरु मानती थी तथा उन्हीं के मार्गदर्शन में इन्होंने राजनीति में अपनी विशेष पहचान बनाई ।
भावना शर्मा जैन कांग्रेस की निष्ठावान सिपाही है –हर्षवर्धन सपकाल
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
