जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शाही किला जौनपुर में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट सहयोग के लिए आयुष विभाग द्वारा योगी विकास यादव को आकांक्षा हाट दिवस कार्यक्रम में एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू और मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान से अभिभूत विकास यादव ने इस सफलता को अपनी गुरु मां, बाबू जी, पूज्य गुरुदेव स्वामी रामदेव और जौनपुर के रामदेव कहे जाने वाले योग गुरु अचल हरीमूर्ति का आशीर्वाद बताया। इस उपलब्धि पर उन्होंने जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, एसपी जौनपुर डॉ. कौस्तुभ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह, एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव, क्षेत्रीय आयुर्वेद अधिकारी डॉ. कमल, डीएचएमओ डॉ. मनीषा अवस्थी, डीपीएम आयुष विभाग धर्मेंद्र सिंह के प्रति आभार प्रकट किया है।
उत्कृष्ट योगदान के लिए विकास यादव सम्मानित
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
