By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया जनपद के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया जनपद के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण 
उत्तर प्रदेशराज्य

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया जनपद के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण 

Omkar Tripathi
Last updated: August 4, 2025 10:51 pm
Omkar Tripathi
12 months ago
Share
SHARE

अपनी भाषा चुने।

जौनपुर | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल द्वारा 4 अगस्त 2025 को जनपद के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य विद्यालयों की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का अवलोकन करना था।

प्राथमिक विद्यालय सरैंया कठार (विकास खंड मड़ियाहूं) के निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापिका श्रीमती बीनू सिंह बाल्य देखभाल अवकाश पर थीं। सहायक अध्यापक राघवेंद्र सिंह एवं श्रीमती मीरा यादव बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए, जिनका निरीक्षण तिथि का वेतन बीएसए द्वारा अवरुद्ध कर दिया गया। कुल नामांकित 67 छात्रों में से मात्र 10 छात्र उपस्थित थे, जबकि भोजन पंजिका में गत 3 कार्य दिवसों में 45, 47, 43 छात्रों की उपस्थिति दर्शाई गई थी। विद्यालय में रंगाई-पुताई न पाए जाने पर प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

पं. जवाहरलाल नेहरू उच्च प्राथमिक विद्यालय कटाहित खास के निरीक्षण के दौरान परिचारक बृजेश कुमार को छोड़कर सभी शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। बीएसए द्वारा प्रधानाध्यापक नागेंद्र प्रताप एवं अन्य शिक्षकों अशोक कुमार, उदयराज एवं विनोद कुमार का वेतन अग्रिम आदेश तक अवरुद्ध करते हुए शो-कॉज नोटिस जारी किया गया।

प्राथमिक विद्यालय कटाहित खास (विकासखंड मछलीशहर) के निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापकश्री महेंद्र प्रसाद अनुपस्थित पाए गए, जिनका वेतन रोका गया। नामांकित 111 में से मात्र 6 छात्र उपस्थित थे। कंपोजिट ग्रांट  रु0 50,000 पूर्ण खर्च की गई परंतु व्यय का अद्यतन विवरण उपलब्ध नहीं था। विद्यालय की दीवारों पर रंगाई-पुताई का अभाव था। प्रधानाध्यापक को स्पष्टीकरण सहित भौतिक कार्यों की रिपोर्ट एक सप्ताह में देने हेतु निर्देशित किया गया।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

कंपोजिट विद्यालय भुवा खुर्द (विकासखंड सिकरारा) के निरीक्षण के दौरान विद्यालय बंद पाया गया। पास की दुकान पर मौजूद लोगों द्वारा बताया गया कि विद्यालय दोपहर 1ः00 बजे ही बंद कर दिया गया था। बीएसए द्वारा विद्यालय के समस्त कर्मचारियों का वेतन अग्रिम आदेश तक अदेय कर दिया गया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने निरीक्षण के उपरांत कहा कि शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु अनुशासन और उत्तरदायित्व आवश्यक हैं। अनियमितता बरतने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

You Might Also Like

अप्रैल के महीने में ही तापमान बढ़ा, धूप में विद्यालय आवा गमन में, बच्चों को हो रही समस्या
मरीजों से अवैध वसूली के आरोप में उपचारिका निलंबित, महिला चिकित्सक पर निजी प्रेक्टिस करने का आरोप
कोर्ट के आदेश पर बुलडोजर से ढहाया गया नवनिर्मित पुलिस बूथ
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजघाट से मेरठ तक सड़क सुरक्षा जागरूकता राइड
सुरियावा स्टेशन पर कामायनी एक्सप्रेस के ठहराव के लिए मनोज दुबे ने सौंपा ज्ञापन
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article कचहरी से लौट रहे युवक को मनबढ़ों ने पीटा
Next Article मुंबई में आयोजित ग्लोबल बिजनेस लीडर्स समिट 2025 का सफलतापूर्वक समापन  मुंबई में आयोजित ग्लोबल बिजनेस लीडर्स समिट 2025 का सफलतापूर्वक समापन 
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • धनबाद के स्कूलों में मध्याह्न भोजन के राशन पर सख्ती, गड़बड़ी मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई
  • सस्ते डिस्पोजल के झांसे में 2.5 लाख की लूट: एडीसीपी जितेंद्र दुबे के नेतृत्व में 24 घंटे में 3 बदमाश गिरफ्तार, 1.92 लाख बरामद
  • दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूनम बनी प्रेरणा, नीट में शानदार सफलता पर उपायुक्त ने किया सम्मानित
  • लोकतंत्र का शवदाह: 18 जुलाई वो काला दिन और तानाशाही का चरम अहंकार!
  • Delhi जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के अनशन में पहुंचे पवन खेड़ा और अरविंद केजरीवाल, बोले मोदी को.. .

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up