मुंबई । साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान के तत्वाधान में श्रावण मास के उपलक्ष्य में विशेष कवि सम्मेलन का आयोजन आनलाइन किया गया। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही ने किया तथा विशिष्ट अतिथि साहित्यकारों में रायबरेली उत्तर प्रदेश से वरिष्ठ साहित्यकार बाबा कानपुरी (संतोष कुमार शर्मा),फतेहपुर से श्रीमती सीमा मिश्रा,मुंबई से गीतकार सदाशिव चतुर्वेदी,अनिल कुमार गौड़ अनिल,मऊ से राजेश मृदुल की उपस्थिति रही।मंच का खूबसूरत संचालन प्रीतम श्रावस्तवी-श्रावस्ती,डॉ वर्षा सिंह-महाराष्ट्र एवं अनिल कुमार गौड़ ने किया। उपस्थित साहित्यकारों ने श्रावण मास पर खूबसूरत काव्य प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।अंत में नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सम्मान पत्र प्रदान करके सम्मानित किया।
नवकुंभ द्वारा श्रावण के उपलक्ष्य में विशेष कवि सम्मेलन
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
