रामपुर, जौनपुर। आज आकांक्षात्मक ब्लॉक रामपुर में खंड विकास अधिकारी रामपुर अभिनव सरोज के अध्यक्षता में नीति आयोग द्वारा निर्धारित 50 इंडिकेटर पर मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, बाल विकास परियोजना विभाग,पंचायत विभाग के सभी अधिकारी के साथ इंडिकेटर के प्रगति की समीक्षा हुई। खंड विकास अधिकारी ने समीक्षा के दौरान परिलक्षित कमियों को दूर करने की दिशा निर्देश दिए। खंड विकास अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी अश्विनी सिंह को सरकारी विद्यालयों के जर्जर भवनों का चिन्हिकरण कर सूचित करने का निर्देश दिए । बीडियो रामपुर ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर प्रभात यादव को कहा कि सभी एएनएम के पास खराब हो चुके जांच उपकरण का मरम्मत करवाए अथवा नया उपकरण उपलब्ध कराए जिससे अच्छे तरीके से जांच हो सके। वीडियो रामपुर ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ती द्वारा पुष्टाहार वितरण स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की उपस्थिति में एवं ग्राम पंचायत के अधिकारी की उपस्थिति में वितरित किया जाए। और एडीओ पंचायत को निर्देशित किया कि सभी सरकारी विद्यालय ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ,उपकेंद्र ,पंचायत भवन, सार्वजनिक स्थान व नालियों की अच्छी तरीके से साफ सफाई करवाये और दवा का छिड़काव करें। जिससे मच्छर का प्रकोप और अन्य रोग लोगों को ना हो सके। सी एम फेलो अपने भ्रमण के दौरान संबंधित विभाग से इंडिकेटर में सुधार करने हेतु चर्चा की। इस कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी अश्विनी सिंह ,प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रभात यादव , ए डी ओ पंचायत अवध नारायण गौतम , ए डी ओ समाज कल्याण अश्वनी रंजन ,मुख्यमंत्री फेलो राहुल सेठ, यूनिसेफ के बीएमसी अतुल सिंह व शाहिद अली ,जेई ई एम आई, सीडीपीओ व सभी ब्लॉक के ग्राम पंचायत अधिकारी व सचिव उपस्थित रहे।

