By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: राज्यपाल ने किया मेघाश्रेय संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > राज्यपाल ने किया मेघाश्रेय संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना
महाराष्ट्रराज्य

राज्यपाल ने किया मेघाश्रेय संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना

Omkar Tripathi
Last updated: August 7, 2025 10:26 pm
Omkar Tripathi
11 months ago
Share
राज्यपाल ने किया मेघाश्रेय संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना
SHARE

अपनी भाषा चुने।

मुंबई। विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी मेघाश्रेय संस्था द्वारा सर्वोत्तम नागरिक सम्मान समारोह 2025 कार्यक्रम का भव्य आयोजन सहारा स्टार होटल, विले पार्ले के सभागृह में हर्षोल्लास के साथ किया गया, जिसमें 

देश के अलग अलग क्षेत्र से अपने अपने सामाजिक कार्यों में देश का नाम रोशन करने वाले वैज्ञानिक,उद्योग जगत, शिक्षा जगत, मीडिया जगत, फिल्म इंडस्ट्री व अन्य सामाजिक क्षेत्र में में विशेष योगदान देने वाले विभूतियों को महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, सभापति राम शिंदे, मुंबई भाजपा अध्यक्ष एडवोकेट आशीष शेलार तथा मेघाश्रेय संस्था की संस्थापिका सीमा सिंह के हाथों सर्वोत्तम नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया। इस मौके पर महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मेघाश्रेय संस्था की अध्यक्षा सीमा सिंह को बधाई देते हुए कहा कि सीमा सिंह ने पूरे देश के कोने कोने से अपनी मेहनत और परिश्रम से देश का गौरव बढ़ाने वाले देश के कोहिनूरों को सम्मान देने के लिए जो खोज निकाला है, उसके लिए मैं सीमा सिंह को बधाई देता हूं । उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा किये जा रहे ऐसे कार्यों के लिए ये अभिनंदन की पात्र हैं। मै उम्मीद करता हूं कि इसी तरह का कार्य संस्था आगे भी करती रहेगी। राज्यपाल ने कहा कि मैं इस कार्यक्रम में आकर ऐसे विभूतियों के साथ इनके बीच अपने को पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि मेघाश्रेय संस्था को जहाँ भी मेरी जरूरत पडेगी मैं इस संस्था के साथ हमेशा खड़ा मिलूगा । सम्मान पाने वालों में प्रमुख रूप से पद्म विभूषण डाॅ अनिल काकोडकर, पद्म विभूषण विजय भाटकर, पद्मश्री शंकर महादेवन, पद्म भूषण डॉ अश्विन मेहता, मोहित सूरी, प्रो. रविंद्र कुलकर्णी, शिशिर बजाज, पद्मश्री कुमार शानू, अजिंक्य रमेश देव, मुक्केबाज विजेंद्र सिंह, मीडिया जगत से नविका कुमार, फिल्म जगत से अनुपम खेर, इम्तियाज अली, रूपा गांगुली जैसी तमाम हस्तियों को मेघाश्रेय सर्वोत्तम नागरिक सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया । इस मौके पर आये हुए सभी अतिथियों का संस्था की अध्यक्षा सीमा सिंह, श्रेयेस सिंह, मेघना सिंह ने पुष्पगुच्छ, शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। इस मौके पर सीमा सिंह ने कहा कि अलग-अलग क्षेत्र से अपना नाम रोशन करने वाली विभूतियों को मेघाश्रेय द्वारा सम्मानित करने तथा इनके बीच रहने पर जो कुछ इनसे सीखने को मिलता है, वह देश के हर नागरिक को सीखना और समझना चाहिए ।जिस दिन ऐसे विभूतियों के साथ देश के हर नागरिक चलने का प्रयास किया तो समझ लेना हमारा देश पुनः एक बार सोने की चिड़िया कहलाएगा तथा विश्व पटल पर अपना नाम प्रथम स्थान पर फहराऐगा। सीमा सिंह ने कहा कि यह नया भारत है। देश के प्रधानमंत्री के परिश्रम और इनके कार्यों को देखकर हमें भी कुछ सीखने को मिलता है। उसी का हम अनुसरण कर इस तरह के कार्यों को करने में अपने को गौरवान्वित समझते हैं। ऐसे ही हमारी संस्था हर साल सर्वोत्तम नागरिक सम्मान से देश में अपने अलग-अलग क्षेत्र में शानदार योगदान देने वाले सम्मानित नागरिकों का सम्मान करने का कार्य करती रहेगी। इस मौके पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे

You Might Also Like

कार की टक्कर से ऑटो सवार दो घायल
*अत्याधिक वर्षा होने से शारदा नदी का जलस्तर बढा गांवो मे भरा पानी*
मछलीशहर चर्चित विवाद प्रकरण में यादव पक्ष को मिली राहत
तैराकी प्रतियोगिता में प्रांजल ने किया जनपद का नाम रोशन
मोहम्मद हसन पी.जी. कॉलेज में डी.एल.एड. समर कैंप का भव्य आयोजन
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article मेडिकल कालेज जौनपुर में यूरोलॉजी ओ०पी०डी० का हुआ शुभारंभ मेडिकल कालेज जौनपुर में यूरोलॉजी ओ०पी०डी० का हुआ शुभारंभ
Next Article स्वच्छता अभियान के साथ मुफ्त चिकित्सा शिविर संपन्न  स्वच्छता अभियान के साथ मुफ्त चिकित्सा शिविर संपन्न 
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • UP BJYM: भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से की शिष्टाचार भेंट, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
  • जोगता थाना क्षेत्र में सौहार्द, अनुशासन और भाईचारे के साथ मोहर्रम संपन्न
  • मुराईडीह खदान के पास 59 टन अवैध कोयला जब्त, CISF की कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप
  • 25 जून से मुहर्रम पर्व की समाप्ति तक 24×7 प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम
  • KEM अस्पताल नामांतरण मामला, किंग एडवर्ड गुलामी के दौर का प्रतीक : मंगल प्रभात लोढ़ा

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up