जौनपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आज बदलापुर विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रामचंद्र मिश्र ने कहा कि राजीव गांधी ने युवा भारत की नींव रखी। 18 साल के युवाओं को मतदान देने का अधिकार देकर उन्होंने युवाओं को एक बड़ी लोकतांत्रिक ताकत दी। कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष कमला प्रसाद तिवारी बड़े बाबू ने कहा कि स्व. राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक थे। उन्होंने पंचायत व्यवस्था को नई ताकत और स्वरूप देने का काम किया। पंचायत चुनाव में महिलाओं को भागीदारी देने का काम उन्होंने किया।
राजीव गांधी ने युवा भारत की नींव रखी–रामचंद्र मिश्र
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
