जौनपुर। थाना सरपतहां क्षेत्र में रविवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब दो दिन पहले घर से लापता हुई एक किशोरी का शव गांव के पास कुएं में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतिका के पिता के तहरीर पर उसके प्रेमी के खिलाफ उकसाने का मुकदमा दर्ज।
जानकारी के अनुसार पिपरौल गांव निवासी सुरेंद्र कुमार की 17 वर्षीय पुत्री अंशिका 22 अगस्त की देर शाम घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। शनिवार को सुबह उसका चप्पल घर के बगल स्थित एक कुएं के पास मिला, जिसके बाद परिजनों ने और तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली।
रविवार को सुबह परिजन जब फिर से कुएं के पास पहुंचे तो अंदर शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही गांव में भीड़ जुट गई और पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत कुमार सिंह चौहान फोर्स के साथ पहुंचे और शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
अंशिका की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका दो बहन और एक भाई में दूसरे नंबर पर थी। उसकी शादी भी नहीं हुई थी। चर्चा है कि थाना खेतासराय का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।मृतिका के पिता के तहरीर उसके प्रेमी के खिलाफ उकसाने का मुकदमा दर्ज के साथ उसको पकड़ कर जेल भेज दिया गया।
इस मामले में क्षेत्राधिकारी शाहगंज ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतिका के पिता के तहरीर पर उसकाने के मामले एक युवक को पकड़ कर जेल भेज दिया गया।

