प्रभाकर त्रिपाठी/महेश कश्यप(अखंड राष्ट्र)
सिंगाही– थाना सिंगाही क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिंगहा कला में शेर के आतंक से ग्रामीण परेशान है।एक किसान खेत तरफ गया था अचानक गन्ने मे घुसते हुए शेर देख दहशत में आ गया। कुछ घंटो बाद गांव के किनारे रहने वालो के घर के पास शेर आ गया। किसान के बताये अनुसार गांव मे पहले से दहशत था शेर देख घर वाले बचाओ बचाओ चिल्लाने लगे ग्रामीण बचाव के लिए दौडे इतने मे शेर एक कुतिया के बच्चे उठाकर खेत से होते हुए भाग गया की ।ग्रामीणो का कहना है कि पहले से ज्यादा जंगली जानवरों की हलचल बढी है।इससे लोगों मे काफी दहशत हैं।अब जानवरों के लिए चारा लाने खेत जाने को तैयार नहीं है। ग्रामीण लोग प्रशासन और वन विभाग को सूचित करके गुहार लगाई है कि हम सभी के सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम की मांग की जिससे इसानो और पालतू जानवर, पर कोई खतरा न हो।

