By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: *जौनपुर: पीएम सूर्यघर योजना में बिजली विभाग की मनमानी से उपभोक्ता परेशान*
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > *जौनपुर: पीएम सूर्यघर योजना में बिजली विभाग की मनमानी से उपभोक्ता परेशान*
उत्तर प्रदेशराज्य

*जौनपुर: पीएम सूर्यघर योजना में बिजली विभाग की मनमानी से उपभोक्ता परेशान*

Omkar Tripathi
Last updated: August 27, 2025 12:03 am
Omkar Tripathi
7 months ago
Share
SHARE

*जौनपुर:* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्यघर योजना जिसके तहत घरों में सोलर सिस्टम लगाकर उपभोक्ताओं को नब्बे फ़ीसदी तक विद्युत बिल कम करने लक्ष्य है, जौनपुर जनपद में बिजली विभाग की लापरवाही और मनमानी के कारण प्रभावित हो रही है।

स्थानीय उपभोक्ताओं का आरोप है कि सोलर सिस्टम लगवाने के बावजूद उनके बिजली बिलों में कोई राहत नहीं मिल रही। उलटे, विभाग मनमाने ढंग से उनका विद्युत लोड बढ़ा रहा है और बिल में सोलर उत्पादन की यूनिटों को समुचित रूप से नहीं जोड़ रहा है।

शहाबुद्दीनपुर निवासी *संजय कुमार श्रीवास्तव* ने बताया कि उन्होंने 17 जनवरी 2025 को सोलर सिस्टम और नेट मीटर लगवाया था। 18 मई की मीटर रीडिंग में उनके यहां *1255 यूनिट उत्पादन* और *1029 यूनिट खपत* दर्ज हुई, यानी उत्पादन खपत से अधिक था। इसके बावजूद उन्हें *पांच हजार रुपए से ज्यादा का बिल थमा दिया गया।*

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विभाग ने उनकी अधिकतम खपत 3.5 किलोवाट होने के बावजूद, उनका विद्युत लोड *4 किलोवाट से बढ़ाकर 5 किलोवाट कर दिया।* इस मामले की शिकायत उन्होंने *मुख्यमंत्री पोर्टल* और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

जौनपुर में योजना का लक्ष्य इस वर्ष छै हज़ार घरों तक सोलर सिस्टम पहुंचाना है, लेकिन उपभोक्ताओं का कहना है कि विभाग की मनमानी और अपारदर्शी कार्यप्रणाली के चलते यह लक्ष्य अधर में लटक गया है।

लोगों की मांग है कि विभाग पारदर्शिता से काम करे, उपभोक्ताओं के बिजली लोड का सही मूल्यांकन किया जाए और सोलर से उत्पन्न यूनिटों को बिल में ईमानदारी से समायोजित किया जाए।

लगातार बढ़ती शिकायतें यह संकेत दे रही हैं कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो यह महत्वाकांक्षी योजना अपनी साख खो देगी और प्रधानमंत्री की मंशा को पलीता लग जाएगा।

दिल्ली विधानसभा में पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन हेतु पहुंचे मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव डाॅ.अवधेश प्रताप सिंह
तीन वर्ष पूर्व पिता का हुआ था निधन, अब मासूम बेटों ने भी छोड़ दिया माँ का साथ
मतदान संपन्न होते ही अगली सरकार को लेकर अटकलों का बाजार गर्म
झारखंड के 14 जांबाज़ पुलिसकर्मियों को मिला केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक — नक्सल विरोधी अभियान में दिखाई थी बहादुरी
पथरगड्डी उखाड़ने में तीन पर केस
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जौनपुर में गंभीर रूप से घायल अवस्था में एक होमगार्ड सड़क के किनारे मिला
Next Article ब्रह्माकुमारी प्रजापिता शिविर में लोगों ने किया रक्तदान।
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up