By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: कोयल बिन बगिया न सोहे राजा….
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > कोयल बिन बगिया न सोहे राजा….
उत्तर प्रदेशराज्य

कोयल बिन बगिया न सोहे राजा….

Omkar Tripathi
Last updated: August 27, 2025 12:07 am
Omkar Tripathi
7 months ago
Share
कोयल बिन बगिया न सोहे राजा....
SHARE

लोक गायिका डिंपल भूमि की मधुर आवाज ने मोहा लोगों का मन

राजस्थानी कलाकार वीरू नागोरी सार्वजनिक सांस्कृतिक महोत्सव में रहे आकर्षण का केंद्र

मुंगराबादशाहपुर।सार्वजनिक इंटर कालेज में सार्वजनिक संस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। रिमझिम बारिश के बीच लोक गायिका डिंपल भूमि की मधुर आवाज़ ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।और राजस्थानी कलाकार वीरू नागोरी सांस्कृतिक महोत्सव में आकर्षण का केंद्र बने रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह,पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह, सांसद सीमा द्विवेदी, विधायक डॉ अवधेश सिंह, विधायक रमेश मिश्रा, पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर, एमएलसी बृजेश सिंह, पूर्व विधायक डॉ सुषमा पटेल, ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, महामंत्री सुशील मिश्रा व अजय शंकर दुबे आदि ने पूर्व मंत्री विनोद सिंह के मूर्ति पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर एवं वंदना के साथ किया गया।बिहार से आई लोक गायिका डिंपल भूमि ने कोयल बिन बगिया न सोभे राजा,बालक बिन गोदिया न सोहे राजा…,रेलिया बैरन पिया को लिए जाये रे,जउने टिकसवा से पिया मोरा जइहें..पनिया बरसे टिकस गल जाय रे…,कि हरि रामा रिमझिम बरसे बदरिया,कि भीगत आवैं धनिया हे रामा..,जरा देर ठहरो राम तमन्ना यही है,अभी हमने जी भर के देखा नहीं है..द्वारा पेश सावन,कजरी व भक्ति गीतों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राजस्थानी कलाकार वीरू नागौरी ने अपने भवाई नृत्य और मटकी नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। उनकी अद्भुत नृत्य अदायगी और शारीरिक करतबों ने दर्शकों ने खूब सराहा । पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में सजे हुए वीरु नागौरी की प्रस्तुति महोत्सव में आकर्षण का केंद्र बना रहा। महोत्सव आए अतिथियों का आयोजक ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह फंटू, जितेंद्र बहादुर सिंह,उदय प्रताप सिंह,धरम सिंह, अभिषेक शुक्ला,सौरभ तिवारी व विमल प्रताप सिंह आदि ने अंगवस्त्रम् व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने किया।इस अवसर पर डीसीएफ चेयरमैन धन्नजय सिंह,आलोक कुमार गुप्ता पिंटू, इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता,चन्द्र बहादुर सिंह, हंसराज सिंह,राजन सिंह, सुनील सिंह,सूरज गुप्ता,काजल सिंह,धीरज सिंह व अजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

नेवढ़िया थाना क्षेत्र के पसियाही कला गांव की घटना, पुलिस फायरिंग से कर रही इनकार
काशी-रामनगरी समेत यूपी के कई स्टेशनों से गुजरेंगी अमृत भारत ट्रेनें,पीएम मोदी आज करेंगे शुभारंभ*
नये साल के पहले दिन 255 रक्तदाताओं ने दिया योगदान
ब्लाक प्रमुख के खिलाफ होने वाली बैठक हुई स्थगित
बीएमसी में भ्रष्टाचार तथा नागरिक समस्याओं के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बारिश से जर्जर कच्ची दीवार छप्पर पर गिरने से सो रही वृद्धा की मौत
Next Article दिल्ली विधानसभा में पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन हेतु पहुचे मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव डाॅ.अवधेश प्रताप सिंह दिल्ली विधानसभा में पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन हेतु पहुचे मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव डाॅ.अवधेश प्रताप सिंह
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up