गौराबादशाहपुर,जौनपुर
जनपद जौनपुर के ग्राम सभा चौमना के रामचंद्र सिंह तोमर के आवास पर क्षत्रिय विकास संस्था के प्रदेश प्रभारी डा.जय सिंह राजपूत के नेतृत्व में बच्चों को पुस्तक वितरित किया गया, पुस्तक वितरण के दौरान ग्राम सभा के तमाम बच्चे महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे जिन्हें क्षत्रिय स्वाभिमान एवं इतिहास के बारे में अवगत कराया गया, इस दौरान डा.जयसिंह राजपूत द्वारा अपने वक्तव्य में कहा गया कि “हक चाहिए तो लड़ना होगा,नौकरी चाहिए तो पढ़ना होगा” क्योंकि अगर कुछ पाना है तो यही मूल मंत्र अपनाना होगा, जैसा कि किसी के आगे गिड़गिड़ाने से अच्छा है खुद को मजबूत करना,इस अवसर पर क्षत्रिय विकास संस्था के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह वत्स, हवलदार सिंह तोमर, जुमिनाइल मजिस्ट्रेट चंद्रभूषण सिंह,चिंतामणि सिंह चौहान, विजय बहादुर सिंह तोमर, आदर्श सिंह राजपूत,महक सिंह तोमर,आकृति सिंह तोमर, रितिका सिंह चौहान,शिवम सिंह राजपूत,वीर बहादुर सिंह तोमर,भानु प्रताप सिंह तोमर, मंजू सिंह राजपूत आदि लोग उपस्थित रहे,संचालन राष्ट्रिय राजपूत क्षत्रिय महासभा के जिला प्रचारक डॉ रतन सिंह परमार द्वारा किया गया।

