By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: धनबाद पुलिस केंद्र में पुलिस सभा आयोजित, एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएँ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > धनबाद पुलिस केंद्र में पुलिस सभा आयोजित, एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएँ
राज्य

धनबाद पुलिस केंद्र में पुलिस सभा आयोजित, एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएँ

Krishna kumar Noniya
Last updated: September 11, 2025 11:53 pm
Krishna kumar Noniya
7 months ago
Share
धनबाद पुलिस केंद्र में पुलिस सभा आयोजित, एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएँ
SHARE

वरीय संवाददाता कृष्णा कुमार नोनिया (अखंड राष्ट्र)

धनबाद। धनबाद पुलिस केंद्र में गुरुवार को पुलिस सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान शामिल हुए।

सभा के दौरान पुलिसकर्मियों ने अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याएँ जैसे—लंबी ड्यूटी, अवकाश की दिक्कतें, आवास, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी—को सामने रखा। एसएसपी प्रभात कुमार ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और मौके पर ही कई मुद्दों के निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि शेष मांगों पर भी शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

सेवानिवृत्त होने वाले जवानों को निर्देश

एसएसपी ने कहा कि जो पुलिस पदाधिकारी और जवान अगले छह महीने में सेवानिवृत्त होने वाले हैं, उन्हें उनके मौजूदा पदस्थापन से पुलिस केंद्र में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

पदोन्नति पर सम्मान

सभा के दौरान प्रा. अ. नि. साधु चरण बारी को सूबेदार पद पर पदोन्नति मिलने पर एसएसपी ने बैज लगाकर सम्मानित किया।

अनुशासन और सेवा पर बल

एसएसपी प्रभात कुमार ने जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे जनता की सेवा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने पुलिस बल को अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करने की अपील की।

कार्यक्रम में डीएसपी मुख्यालय-2 धीरेन्द्र नारायण बंका, डीएसपी मुख्यालय-1 शंकर कामती, परिचारी प्रवर अवधेश कुमार, पुलिस एसोसिएशन एवं पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी समेत सैकड़ों पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

धनबाद पुलिस केंद्र में पुलिस सभा आयोजित, एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएँ
धनबाद पुलिस केंद्र में पुलिस सभा आयोजित, एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएँ
उत्तर भारतीयों का आक्रोश, अमित साटम का उड़ायेगा होश
ओलंपिक में गोल्ड मेडल की करो तैयारी – देवेंद्र फडणवीस
जौनपुर में महिला बनी नकली दरोगा, नूरजहां को किया गया गिरफ्तार
महाराष्ट्र में हिंदी भाषा विवाद
*गोविंद शुगर मिल मे किया गया हरियाली तीज के अवसर मेहदी प्रतियोगिता का आयोजन*
Share This Article
Facebook Email Print
ByKrishna kumar Noniya
Follow:
(अखंड राष्ट्र) ब्यौरों चीफ धनबाद/ झारखणड कृष्णा कुमार नोनिया
Previous Article सुरक्षित और सस्टेनेबल माइनिंग के लिए डीजीएमएस और IIT खड़गपुर ने किया एमओयू सुरक्षित और सस्टेनेबल माइनिंग के लिए डीजीएमएस और IIT खड़गपुर ने किया एमओयू
Next Article सहायक उपकरण के लिए 428 दिव्यांग बच्चे चिह्नित सहायक उपकरण के लिए 428 दिव्यांग बच्चे चिह्नित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up