धनबाद। बाघमारा प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व विधायक शत्रुघन महतो ने किया। धरना का आयोजन सूर्या हांसदा के इनकाउंटर और रांची नगड़ी में कृषि रैयती भूमि अधिग्रहण के विरोध में किया गया।
मौके पर विधायक शत्रुघन महतो ने कहा कि जब से राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद की गठबंधन सरकार बनी है, आदिवासियों और आम जनता पर अत्याचार बढ़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सूर्या हांसदा का इनकाउंटर फर्जी है और इसकी जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए।
वहीं नगड़ी प्रखंड में किसानों की कृषि भूमि अधिग्रहण को लेकर भी उन्होंने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि यह पूरी तरह साजिश है, जिसका भाजपा विरोध करती है।
धरना में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

