ओमकार त्रिपाठी (अखंड राष्ट्र)
वाराणसी | पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण ने आज गाजीपुर जिले के थाना नोनहरा क्षेत्र में बीजेपी कार्यकर्ता सीताराम उपाध्याय उर्फ जोखु (35 वर्ष) की संदिग्ध मौत के मामले की समीक्षा की। इस घटना में पुलिस की बर्बर पिटाई का आरोप लगा है, जिसके बाद थाने पर बड़ी कार्रवाई हुई। एसपी गाजीपुर डॉ. इराज राजा ने 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कदम उठाए।
घटना 9 सितंबर की रात की है। थाना नोनहरा पर बीजेपी कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे थे। अचानक लाइट बंद कर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाईं। इस दौरान सीताराम को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई। मृतक पुत्र गिरजा उपाध्याय ग्राम चकरुकुन्दीपुर के निवासी हैं।
डीआईजी वैभव कृष्ण ने थाना पहुंचकर एसपी और अधिकारियों के साथ समीक्षा की। एसपी ने मजिस्ट्रियल जांच के लिए डीएम को पत्र भेजा। निलंबित पुलिसकर्मी: प्रभारी निरीक्षक वेंकटेश तिवारी, उपनिरीक्षक अवधेश राय, मुख्य आरक्षक नागेंद्र यादव, आरक्षक धीरज सिंह, अभिषेक पांडेय, राकेश कुमार।
लाइन हाजिर: उपनिरीक्षक कमलेश गुप्ता, जुल्फिकार अली, आरक्षक मुलायम सिंह, राघवेंद्र मिश्रा, राजेश कुमार।
पुलिस ने पारदर्शिता का दावा किया, जबकि बीजेपी ने दोषियों पर सख्ती की मांग की। क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।

