By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: ऐतिहासिक भरत मिलाप में ड्रोन व सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी – सीओ प्रतिमा वर्मा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > ऐतिहासिक भरत मिलाप में ड्रोन व सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी – सीओ प्रतिमा वर्मा
उत्तर प्रदेशराज्य

ऐतिहासिक भरत मिलाप में ड्रोन व सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी – सीओ प्रतिमा वर्मा

Salman Raza
Last updated: September 24, 2025 12:22 am
Salman Raza
5 months ago
Share
SHARE

चौकियों पर अश्लील गीत व नृत्य पर रहेगा प्रतिबंध

सलमान रज़ा (अखंड राष्ट्र)

मुंगराबादशाहपुर जौनपुर- सिटी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में भरत मिलाप एवं रोशनी मेला महासमिति के तत्वाधान में दलों व चौकियों के पदाधिकारीयों की एक बैठक संरक्षक पशुपतिनाथ मुन्ना की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सीओ प्रतिमा वर्मा ने कहा कि मेले में पुलिस प्रशासन का पुख्ता इंतजाम रहेगा और ड्रोन व सीसीटीवी कैमरे की मदद से मेले की निगरानी की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था हमारी प्राथमिकता है और शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।

सीओ प्रतिमा वर्मा ने सभी चौकियों और दलों पर अग्निशमन यंत्र, पानी और बालू की व्यवस्था करने का निर्देश दिया और वालंटियर की तैनाती करने को कहा। थानाध्यक्ष के के सिंह ने कहा कि मेले के दौरान हर दल और चौकी पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में सीओ प्रतिमा वर्मा, थानाध्यक्ष के के सिंह, मेला महासमिति के अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता (पिंटू), ब्लॉक प्रमुख सतेन्द्र सिंह फंटू और चौकी इंचार्ज गंगा प्रसाद मिश्रा समेत सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में भरत मिलाप 8 व 9 अक्टूबर को मनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में भगवान की अश्लील नृत्य व गीत न होने, चौकिया को निकलने से पहले भगवान श्री राम दरबार की अद्भुत झांकी निकालने, चौकिया को निर्धारित समय से दो घंटा पूर्व निकालने, व दलों के गेटों की चौड़ाई व उंचाई तथा डीजे की साइज व निर्धारित मानक पर विस्तार से चर्चा हुई।अध्यक्ष आलोक गुप्ता (पिंटू) ने कहा कि चौकियों पर भगवान के अश्लील नित्य व गीत पूरी तरीके से प्रतिबंध रहेंगे और नई बाजार महाकाल दल से निकलने वाली चौकियों को समय का ध्यान रखने की हिदायत दी गई, अन्यथा उन्हें 2 वर्षों के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रंजीत गुप्ता ने किया। इस अवसर पर एसडीओ आलोक उपाध्याय, सर्ववैश्य समाज अध्यक्ष राजकुमार नेता, सलाहकार इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक गुप्ता, जगदंबा जायसवाल, राजीव गुप्ता, विशंभर दुबे, रामनारायण साहू, लव कुश दल अध्यक्ष मनोज ऊमरवैश्य, राजकुमार जायसवाल, शंकर दल अध्यक्ष विजय गुप्ता, महाकाल दल चंद्रशेखर तिवारी, शिव शक्ति दल जयप्रकाश, सौरभ जायसवाल, राजू दुबे, रोहन गुप्ता, विपिन गुप्ता, प्रियेश जायसवाल, सचिन केसरवानी, गोविंद जायसवाल, पवन गुप्ता, विशाल साहू, अनुज श्रीवास्तव, विनोद चौरसिया, शंकर लाल केशरवानी, गोपाल केसरी, अनिल कुमार, मनोज चौरसिया, जयप्रकाश मिश्रा, दीपक शर्मा, रवि दुबे, संदीप कसेरा, राजेश, पिंटू सिंह, अभिषेक शुक्ला, उदय प्रताप सिंह, विनय सिंह, राजन सिंह, नागेंद्र प्रसाद, माघवेंद्र सिंह, मनोज गुप्ता, शिव प्रसाद व सुरेश सोनी समेत दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी साहित्य जगत की हस्ताक्षर रहीं डॉ. मंजू पांडे का आकस्मिक निधन
यातायात माह में मुंगरा पुलिस ने वितरित किए निःशुल्क हेलमेट, लगाए रिफ्लेक्टर
समाजवादी पार्टी की PDA पाठशाला में शुरू हुई पढ़ाई
बागी बलिया सत्तू बिक्री की सुविधा डाकघर में शुरू: कर्नल विनोद
पंचकूला में परिवार के सात लोगों की आत्महत्या
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article विधायक की शिकायत लेकर पहुंचे फरियादी को बाहर से लौटाया
Next Article विधायक रमेश सिंह की लुटिया डुबोने में लगे उनके अपनी ही सरकार के लोग!
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up