मुंबई । राँची में झारखंड इंटेलेक्चुअल फोरम द्वारा आयोजित इंटेलेक्चुअल समिट में गृहमंत्रालय, राजभाषा विभाग के सदस्य तथा मुंबई हाइकोर्ट के प्रसिद्ध एड विनयकुमार दुबे ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में फोरम की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। एड विनयकुमार दुबे ने कहा कि यह गौरव के क्षण मेरे लिए भावुक पल है। कार्यक्रम में अध्यक्षा, झारखंड लोक सेवा आयोग डॉ. नीलिमा केरकेट्टा, पूर्व झारखंड विधान सभा अध्यक्ष सी पी सिंह, पद्मश्री मधु मनसुख हसमुख मंसूरी, अपर महाधिवक्ता झारखंड अशोक कुमार , संयोजक प्रेम कुमार , पूर्व विधायक व राज्यमंत्री जानकी यादव, व समाजसेवी रामकिंकर पांडेय सम्मिलित हुए। तीन दिनो से चल रहे कार्यक्रम का शुभारंभ अयोध्या के समाजसेवी, चेयरमैन केआरसी पब्लिक स्कूल बड़े भईया अधिवक्ता अखिलेश दुबे के हाथों दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। फोरम के संयोजक प्रेम कुमार ने बताया कि इस समिट की थीम वैश्विक स्तर पर झारखंड को अलग पहचान दिलाना, भारत में नंबर वन राज्य बनाना, कौशल निर्माण, युवाओं को सशक्त बनाना और क्रिएटिंग फ्यूचर है। दुबे ने कहा झारखंड प्रदेश खनिजो की संपदा है यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता मनमोहक है और इसके विकास के लिए सरकार ने समय समय उचित प्रयास और नई योजनाएँ ला रही है i कार्यक्रम में सरला बिरला कॉलेज के बच्चों ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और उनके संबोधन में दुबे ने कहा आप देश का भविष्य है और आप सब पर अपनी माटी और देश के विकास की ज़िम्मेदारी है, जिस तरह हमने चांद्रायन -३ की सफ़लता प्राप्त की वैसे आप सब को अपने देश का नाम ज्ञान विज्ञान में बड़ाना है और साथ ही देश की राजभाषा हिन्दी के प्रचार प्रसार में भी निरंतर प्रयत्नशील रहना है i
राँची में सम्मानित हुए मुंबई हाईकोर्ट के युवा एडवोकेट विनय कुमार दुबे

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
- सनातन थीम की टाउनशिप विकसित करने पर निवेशक करें विचार : रविंद्र जायसवाल
- डॉ जिज्ञासा तिवारी ने किया जौनपुर का नाम रोशन
- SIR विवाद में भूचाल: 13 करोड़ नाम हटने पर बवाल, ECI में 14 बार आंतरिक मतभेद का खुलासा; मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम
