शाहगंज । शंकर मंदिर अरगूपुर बीबीगंज में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन कथावाचक बंधु तिवारी महाराज (अयोध्या) ने भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य स्वरूप और गोवर्धन लीला का मार्मिक वर्णन किया।
महाराज जी ने कहा, “श्रीमद् भागवत स्वयं भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य स्वरूप है। इसका श्रवण मात्र से जीवन में पवित्रता, शांति और प्रेम की धारा बहने लगती है। यह कथा लोक-परलोक दोनों में कल्याण करती है।”
गोवर्धन लीला का संदेश
उन्होंने बताया कि जब देवराज इंद्र ने अहंकारवश प्रलयकारी वर्षा से गोकुल को डुबोने का प्रयास किया, तब बालकृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर सात दिन तक गोकुलवासियों की रक्षा की। “जीव को अपनी शक्ति का घमंड नहीं करना चाहिए। सारी शक्ति भगवान की है,” महाराज जी ने उपस्थित जनसमूह को संदेश दिया।
कथा में यजमान बृजेश विश्वकर्मा, राजेश सिंह, पूर्व पार्षद बाबूराम राठौर, डोरी सिंह सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर परिसर भक्ति रस में डूबा नजर आया।

