By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: दो बूंद जिंदगी की पिलाकर आने वाली पीढ़ी को करें पोलियो से सुरक्षित : सिविल सर्जन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > JHARKHAND > दो बूंद जिंदगी की पिलाकर आने वाली पीढ़ी को करें पोलियो से सुरक्षित : सिविल सर्जन
JHARKHAND

दो बूंद जिंदगी की पिलाकर आने वाली पीढ़ी को करें पोलियो से सुरक्षित : सिविल सर्जन

Krishna Kumar Noniya
Last updated: June 27, 2026 2:40 pm
Krishna Kumar Noniya
8 minutes ago
Share
दो बूंद जिंदगी की पिलाकर आने वाली पीढ़ी को करें पोलियो से सुरक्षित : सिविल सर्जन
SHARE

अपनी भाषा चुने।

28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 4.24 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

धनबाद, 27 जून 2026। जिले में आगामी 28 जून से 30 जून तक पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 4 लाख 24 हजार 729 बच्चों को पोलियो से बचाव की दो बूंद जिंदगी की दवा पिलाई जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारी पूरी कर ली है।

अभियान की जानकारी देने के लिए शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की दवा पिलाएं।

उन्होंने बताया कि पड़ोसी देशों अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश में अब भी पोलियो के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा के लिए हर बार पोलियो की खुराक देना आवश्यक है।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

1976 बूथों पर पिलाई जाएगी दवा

सिविल सर्जन ने बताया कि 28 जून को जिलेभर के 1976 बूथों पर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इनमें 1873 स्थायी बूथ, 79 ट्रांजिट बूथ, 16 मोबाइल टीमें तथा विशेष टीमें शामिल हैं। अभियान की निगरानी के लिए 392 सुपरवाइजर तैनात किए जाएंगे।

इसके अलावा दवा की गुणवत्ता बनाए रखने एवं समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 137 सब-डिपो बनाए गए हैं।

उपायुक्त करेंगे अभियान का शुभारंभ

पल्स पोलियो अभियान का औपचारिक शुभारंभ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन द्वारा 28 जून को सुबह 8 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनबाद सदर से किया जाएगा।

घर-घर जाकर पिलाई जाएगी दवा

सिविल सर्जन ने बताया कि 28 जून को बूथों पर दवा पिलाने के बाद 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की खुराक देंगी, जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच पाएंगे।

पत्रकार वार्ता में जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. रोहित गौतम, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. दीपक कुमार तथा डीपीएम प्रतिमा कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित थे।

सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि “दो बूंद जिंदगी की” देकर अपने बच्चों को पोलियो मुक्त भारत के अभियान का हिस्सा बनाएं और आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य दें।

You Might Also Like

ईद पर धनबाद हाई अलर्ट: 44 थाना क्षेत्रों में सख्त निगरानी, पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द
धनबाद नगर निगम में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, अरुण कुमार चौहान बने उप महापौर
कतरास में प्रशासन की मजबूत मौजूदगी: सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी व एसडीएम के संयुक्त नेतृत्व में फ्लैग मार्च
झारखंड की पहली 8 लेन सड़क आठवीं बार धंसी, 461 करोड़ की परियोजना पर उठे गंभीर सवाल
रामनवमी को लेकर सोनारडीह ओपी में शांति समिति की बैठक, पुलिस-जनता ने मिलकर दिया सौहार्द का संदेश
TAGGED:Dhanbad News
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article BJYM UP BJYM: भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से की शिष्टाचार भेंट, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दो बूंद जिंदगी की पिलाकर आने वाली पीढ़ी को करें पोलियो से सुरक्षित : सिविल सर्जन
  • UP BJYM: भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से की शिष्टाचार भेंट, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
  • जोगता थाना क्षेत्र में सौहार्द, अनुशासन और भाईचारे के साथ मोहर्रम संपन्न
  • मुराईडीह खदान के पास 59 टन अवैध कोयला जब्त, CISF की कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप
  • 25 जून से मुहर्रम पर्व की समाप्ति तक 24×7 प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up