By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: गोरखपुर जिला कारागार का महानिदेशक ने किया निरीक्षण, राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > गोरखपुर जिला कारागार का महानिदेशक ने किया निरीक्षण, राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेशराज्य

गोरखपुर जिला कारागार का महानिदेशक ने किया निरीक्षण, राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि

Omkar Tripathi
Last updated: October 31, 2025 11:48 pm
Omkar Tripathi
8 months ago
Share
गोरखपुर जिला कारागार का महानिदेशक ने किया निरीक्षण, राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि
SHARE

गोरखपुर : कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, उत्तर प्रदेश के महानिदेशक श्री पी.सी. मीना ने आज जिला कारागार गोरखपुर का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान राष्ट्रीय एकता दिवस और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।

महानिदेशक ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इसके अलावा, अमर शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।

निरीक्षण के क्रम में महानिदेशक ने कारागार की पाकशाला में बंदियों के लिए बन रहे भोजन की गुणवत्ता जांच की। उच्च सुरक्षा बैरक, अस्पताल और अन्य बैरकों का भी दौरा किया गया। महिला बैरक में महिला बंदियों को शाल, हाइजीन किट एवं फल वितरित किए गए, जबकि उनके साथ रह रहे बच्चों को कपड़े और खिलौने दिए गए।

महानिदेशक ने बंदियों को शासन द्वारा प्रदान की जा रही विधिक सेवाओं और समय पूर्व रिहाई के प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने बंदियों की दया याचिकाओं एवं समय पूर्व रिहाई के मामलों का शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया। कारागार की समग्र व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए अधिकारियों को बंदियों के प्रति संवेदनशील एवं मानवीय व्यवहार अपनाने तथा सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के सख्त निर्देश दिए।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

इस अवसर पर उपमहानिरीक्षक कारागार गोरखपुर परिक्षेत्र श्री एस.के. मैत्रेय, जेल अधीक्षक श्री दिलीप कुमार पाण्डेय, जेलर श्री अरुण कुमार कुशवाहा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह निरीक्षण कारागार सुधार और बंदियों के कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

You Might Also Like

नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ का 21वा वार्षिक समारोह संपन्न
वाराणसी में प्रशासन सख्त, नाबालिग वाहन चलाते मिले तो अभिभावकों पर होगा मुकदमा
महापंडित राहुल सांकृत्यायन की धूमधाम से मनाई गई जयंती
ताजिया बिजली के तार से छुआया दो की मौत 
गोखले और बर्फीवाला ब्रिज को लेकर शिवसेना यूबीटी ने सरकार पर साधा निशाना
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article कतरास क्षेत्र में सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान — महाप्रबंधक सुधाकर प्रसाद बोले, “आपका योगदान अमूल्य है” कतरास क्षेत्र में सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान — महाप्रबंधक सुधाकर प्रसाद बोले, “आपका योगदान अमूल्य है”
Next Article कुख्यात नेता अनंत सिंह का अपराधी साम्राज्य : दुलारचंद यादव की निर्मम हत्या ने खोला बहुबली का असली चेहरा! कुख्यात नेता अनंत सिंह का अपराधी साम्राज्य : दुलारचंद यादव की निर्मम हत्या ने खोला बहुबली का असली चेहरा!
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आसपास बनारस कर लूँ…!
  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up