By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: संदिग्ध हाल में फंदे से लटकता मिला युवक का शव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > अपराध > संदिग्ध हाल में फंदे से लटकता मिला युवक का शव
अपराधउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंदेश

संदिग्ध हाल में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Digital Desk - Lucknow
Last updated: March 10, 2026 9:26 pm
Digital Desk - Lucknow
2 months ago
Share
SHARE

खुटहन जौनपुर
10 मार्च जिला मुख्यालय मार्ग के सब्जी मंडी के पीछे मंगलवार की सुबह नाले के पास शीशम के पेड़ की डाल से फंदे के सहारे युवक का लटकता शव पाये जाने से सनसनी फ़ैल गई। मृतक की पहचान 29 वर्षीय कल्पनाथ गुप्ता उर्फ कक्कू मिस्त्री के रूप में की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव‌ कब्जे में ले लिया है। घटनास्थल पर पहुंची फारेंसिक टीम ने आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

मंगलवार की सुबह कुछ लोग खेत की तरफ काम करने गये थे। जहां पेड़ से लटकती लाश देख वे सन्न रह गए। शोर मचाने पर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में फंदे से शव नीचे उतारा गया। उसकी पहचान रामलुटावन गुप्ता के पुत्र कल्पनाथ के के रूप में होते ही स्वजन भागते हुए मौके पर पहुंच गए। शव देखते ही स्वजन रोने बिलखने लगे। जिससे माहौल गमगीन हो गया।

मृतक अपने छह भाइयों में तीसरे पर था। वह पंखा कूलर मोटर वाइंडिंग आदि का काम कर परिवार का गुजारा करता था। सोमवार की शाम को उसने पत्नी को बताया था कि आज रात घर नहीं आयेगा। सुबह संदिग्ध हाल में उसका शव फंदे पर लटकता पाये जाने से घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए। मृतक के बड़े भाई अमरनाथ का आरोप है कि हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फंदे से लटका दिया गया है। मृतक का पांच वर्षीय पुत्र प्रांजल तथा दूसरा डेढ़ वर्षीय प्रिंस तथा एक पुत्री छह वर्षीय प्रिया है। स्वजनों के करुण क्रंदन से गांव में शोक छा गया। घटना को लेकर थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जायेगी।

You Might Also Like

धर्म प्रधान शासन को नई दिशा देने वाली रानी अहिल्याबाई होलकर
सई नदी नहाने गए युवक की मौत
दहेज के लिये विवाहिता को डंडे से पीटकर उसके दो छोटे- छोटे बच्चों सहित घर से बाहर निकाला
पारसनाथ तिवारी ने एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव का किया सम्मान
महाशिवरात्रि पर स्वयंसेवकों ने किया घोष वादन व पथ संचलन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article वृद्धा का चेन खींचकर भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने दबोचा
Next Article अपने गांव के विकास की लड़ाई लड़ रहा एक रिटायर्ड सेना अधिकारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सामाजिक सेवा के संकल्प के साथ ठाणे डॉक्टर फाउंडेशन का उद्घाटन
  • शिक्षा की अलख जगाने में राहुल एजुकेशन का कमाल: पुलिस कमिश्नर निकेत कौशिक बोले
  • भारत में ई-स्पोर्ट्स को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला ऐतिहासिक समझौता: श्री तहसीन ज़ाहिद
  • भारत में ई-स्पोर्ट्स को नई ऊंचाई देने वाला ऐतिहासिक समझौता
  • कोई भी मातृशक्ति….!

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up