By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: Jaunpur: खुटहन में छुट्टा सांड़ का खूनी तांडव, दवा लेकर लौट रहे बुजुर्ग को पटक-पटक कर मार डाला; परिवार में मचा कोहराम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > जौनपुर > Jaunpur: खुटहन में छुट्टा सांड़ का खूनी तांडव, दवा लेकर लौट रहे बुजुर्ग को पटक-पटक कर मार डाला; परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेशजौनपुरताज़ा ख़बरें

Jaunpur: खुटहन में छुट्टा सांड़ का खूनी तांडव, दवा लेकर लौट रहे बुजुर्ग को पटक-पटक कर मार डाला; परिवार में मचा कोहराम

Digital Desk - Lucknow
Last updated: April 5, 2026 12:43 pm
Digital Desk - Lucknow
23 hours ago
Share
Bull
SHARE

खुटहन/जौनपुर (अखंड राष्ट्र न्यूज़): उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा छुट्टा पशुओं को गौशालाओं में सुरक्षित रखने के तमाम दावों के बीच जौनपुर के खुटहन क्षेत्र से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। खुटहन थाना क्षेत्र के नगवा गांव में शुक्रवार की शाम एक छुट्टा सांड़ ने 65 वर्षीय बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने एक बार फिर स्थानीय प्रशासन और पशु आश्रय केंद्रों की पोल खोल दी है।

Contents
दवा लेकर लौट रहे थे घर, रास्ते में काल बनकर बैठा था सांड़ग्रामीणों के पहुंचने से पहले ही हो गया अनर्थपिलकिछा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, गमगीन हुआ माहौलप्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल

दवा लेकर लौट रहे थे घर, रास्ते में काल बनकर बैठा था सांड़

जानकारी के मुताबिक, नगवा गांव निवासी जयंती प्रसाद तिवारी (65) शुक्रवार की शाम खुटहन बाजार के एक निजी चिकित्सक के पास दवा लेने गए थे। दवा लेकर वे पैदल ही अपने घर की ओर लौट रहे थे। शाम करीब 7 बजे जब वे गांव की बाग के पास पहुंचे, तभी वहां अंधेरे में बैठे एक छुट्टा सांड़ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। सांड़ ने उन्हें जमीन पर पटक कर बुरी तरह जख्मी कर दिया।

ग्रामीणों के पहुंचने से पहले ही हो गया अनर्थ

बुजुर्ग की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों को आता देख सांड़ वहां से भाग निकला, लेकिन तब तक जयंती प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। परिजन उन्हें आनन-फानन में उपचार हेतु शाहगंज सीएससी (CHC) ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया।

पिलकिछा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, गमगीन हुआ माहौल

परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शनिवार को मृतक का अंतिम संस्कार पिलकिछा घाट पर कर दिया। घर के मुखिया की अचानक मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी बेला देवी और पुत्रों—रामचंद्र तिवारी, विष्णु तिवारी व अरविंद का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया है और लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है।

प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बाजारों, सड़कों और खेतों में आज भी छुट्टा मवेशियों के झुंड घूम रहे हैं। ये मवेशी न केवल किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं, बल्कि अब इंसानी जानों के लिए भी खतरा बन गए हैं। ‘बिल मुक्त जौनपुर’ और विकास की बड़ी-बड़ी बातों के बीच छुट्टा पशुओं की यह समस्या आम आदमी के जीवन पर भारी पड़ रही है। सवाल यह है कि आखिर कब तक नौकरशाहों की लापरवाही का खामियाजा गरीब जनता अपनी जान देकर चुकाएगी?

You Might Also Like

कड़ाके की ठंड के बीच संतोष सिंह ने 1000 ग्रामीणों को बांटे कंबल
जश्ने ईद मिलादुन्नवी में उमड़ी भीड़, अखाड़ो ने दिखाए करतब
जौनपुर में कश्मीर के उरी सेक्टर में शहीद जवान को दी गई श्रद्धांजलि
मारपीट और धमकी के मामले में प्रशाशन खामोश, 
कम्पोजिट विद्यालय रन्नो में प्रथम दिन छात्र-छात्राओं का माल्यापर्ण कर किया गया स्वागत
TAGGED:jaunpurjaunpur news
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article suicide Jaunpur: खुटहन में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, फंदे से लटका मिला शव; पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
Next Article Good News: अब 5 साल नहीं, सिर्फ 1 साल की नौकरी पर मिलेगी ग्रैच्युटी! नए लेबर कोड से करोड़ों कर्मचारियों की चमकी किस्मत, जानें क्या है नया नियम
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up