Jaunpur: जनपद के महराजगंज क्षेत्र में शनिवार को महाराणा प्रताप जन्मोत्सव के अवसर पर अखंड राजपूताना सेवा संघ द्वारा एक विशाल और भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह दुर्गावंश के नेतृत्व में निकाली गई यह यात्रा महराजगंज तिराहे तक पहुंची, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।
भगवा ध्वज और डीजे रथ के साथ उत्साह शोभायात्रा की शुरुआत कार्यालय परिसर से हुई। यात्रा में सजे-धजे डीजे रथ, लहराते भगवा ध्वज और ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’ के नारों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। राजपूत समाज के साथ-साथ विभिन्न वर्गों के युवाओं ने भी इस गौरव यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
स्वाभिमान और एकता का संदेश इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह दुर्गावंश ने संबोधित करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप मात्र एक राजा नहीं, बल्कि त्याग, स्वाभिमान और अदम्य साहस के प्रतीक हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे महाराणा प्रताप के जीवन मूल्यों को आत्मसात करें और राष्ट्र की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहें।
उपस्थिति और व्यवस्था सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजामों के बीच निकली इस यात्रा में संगठन के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, जिला संरक्षक सत्यनारायण सिंह, लालमणि पांडे, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सजल सिंह सहित अखिलेश कुमार सिंह, यादवेंद्र प्रताप सिंह, लव कुश, सिद्धार्थ सिंह, शिव प्रताप सिंह, सरनाम सिंह, अजय सिंह, डीपी सिंह और रिशु सिंह जैसे तमाम गणमान्य पदाधिकारी व सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े: यह जीत बदले की नहीं, बदलाव की है’ – PM मोदी ने West Bengal में ऐतिहासिक जीत पर दिया बड़ा संदेश
